वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर श्री जैन ने निरीक्षण किया बाढ़ में फसें 69 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला राहत कार्य युद्ध गति से संचालित किए गए

शाजापुर 22 अगस्त 2020/ जिले में कल शाम से हो रही अनवरत वर्षा के कारण जिले में कुछ स्थानों पर पानी भर जाने से रेस्क्यू कर फसे हुए लोगों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया। पानी मे घिर जाने से ग्राम पीलिया में 22 एवं ग्राम टिल्याखेड़ी में 47 इस प्रकार कुल 69 लोगों कों रेस्क्यू कर निकाला गया। वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से वर्षा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखकर लोगों को सुरक्षित रखने का काम किया जा रहा है। आज प्रात: कलेक्टर श्री जैन ने चीलर डेम पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डेम पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्टर ने शहर के महुपुरा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां चीलर नदी के रपटे के उपर से बह रहे पानी को देखते हुए कलेक्टर ने यहां आवागमन तत्काल बंद करने और सुरक्षा कर्मी की ड्यूटि लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने भी शुजालपुर और कालापीपल में वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

मध्य रात्रि से हो रही अनवरत वर्षा से प्रभावित हुई तहसीलों की सायं 6 बजे तक की जानकारी

तहसील शाजापुर – शाजापुर नगर में अतिवर्षा से महुपुरा में रपटे से पानी ऊपर बह रहा था, शाम को जलस्तर कम होने से आवागमन शुरू हो गया हैं लखमनखेड़ी-बीजाना मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बंद था यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी।

तहसील मो. बड़ोदिया- दुधाना-डंगीचा मार्ग बंद हैं। ग्राम मोहना में बिजली का पॉवर ग्रिड डूब गया था, जिसके पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी गयी। मो.बड़ोदिया-नलखेड़ा के बीच. निपानिया डेम की पुलिया क्षंतिग्रस्त हो गई। ग्राम गाडराखेडी में घरो में घुसे पानी की निकासी कर दी गयी है। ग्राम धिन्‍धका में 1 घर में पानी घुसा है, प्रभावित 5 व्यक्तियों को ठहराने की सरपंच एवं सचिव द्वारा पंचायत भवन में व्यवस्था की गयी है।

तहसील गुलाना- ग्राम बोलाई से देवला बिहार मार्ग के पुल पर 3 फीट पानी होने से आवागमन बंद है तथा कोटवारों की डयूटी लगायी गयी।

शाजापुर-गुलाना मार्ग पर सकतखेडी पुल कालीसिंध नदी पर 1 फीट पानी आने से आवागमन बंद किया गया तथा सुरक्षा के लिए कोटवारो की डयूटी लगायी गयी। सलसलाई-बुडलाय मार्ग के रपटे पर पानी होने से आवागमन बंद था। यहां भी कोटवारो की ड्यूटी लगायी गयी। ग्राम बागली की पुलिया पर से पानी उतर जाने से आवागमन शुरू हो गया हैं। सारंगपुर से पिपलोदा नौलाया एवं गुलाना से मोचीखेडी मार्ग बंद। कर्मचारियों को पाबंद कर दिया गया हैं। ग्राम मोचीखेडी में घरो में पानी घुसने से 40 लोगों को आंगनवाड़ी में अस्थायी शिविर में शिफ्ट किया गया।

तहसील शुजालपुर- जमधड़ नदी उफान पर होने से नगर शुजालपुर में मिर्ची बाजार, पी.डब्ल्यू,डी. रेस्ट हाउस के पास, किला पुल स्थान पर निचली बस्तियों में पानी भर गया था, निकासी की व्यवस्था कर दी गयी, वर्तमान जलभराव नहीं हैं। ग्राम रायपुर गैरखेडी, देहण्डी झालडा में पानी भर गया है निकासी की व्यवस्था कर दी गयी हैं। भीलखेडी मार्ग पर आवागमन बंद है कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी। आवागमन बंद हैं मौके पर सतत निगरानी की जा रही हैं। शुजालपुर नगर स्थित कोविड केयर सेंटर हॉस्पिटल के आसपास जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी पानी की निकासी हो जाने से स्थिति सामान्य हैं।

तहसील पोलायकला- नगर की निचली बस्तियों में पानी भर गया था, जिसके पानी के निकासी की व्यवस्था कर दी गयी हैं। बेरछा-सुन्दरसी मार्ग पर कालीसिंध नदी के पुल पर पानी बहने से आवागमन बंद किया गया है। पुलिस एवं कोटवार मौके पर तैनात की गई।

तहसील अवन्तिपुर बडोदिया- नेवज नदी पर डेढ़ फीट पानी आने से आवागमन रोका गया ग्राम पीलिया में घरो में पानी घुसने से 5 परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। 22 लोगों को उनके रिश्तेदारों के मकानों में रखा गया। अरण्डिया से बिसनखेडी मार्ग पर 4 फीट पुल पर पानी आने से आवागमन रोका गया हैं तथा कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी।

तहसील कालापीपल- ग्राम रोंसला, पोचानेर, चीनी, प्रतापपुरा, खोकराकलॉ, खरदौनकलॉ अरण्डिया तिलावद मैना, गणेशपुर वर्षा के कारण प्रभावित हुए हैं। ग्राम रोंसला में प्रभावित 10 परिवारों में से 3 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट किया गया। ग्राम चायनी में घरो की दीवार टूटने से दूसरे घर में शिफ्ट किया गया। कालापीपल से सिहोर मार्ग पर पुल के उपर पानी होने से मार्ग बंद हैं कोटवारों की ड्यूटी लगायी गयी हैं। कालापीपल से कुरावर मार्ग पर खरदौनकला के आगे पी. डब्ल्यू डी. की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से फिलहाल आवागमन बंद है। कालापीपल से खमलाय जाने का रास्ता पुल पर पानी होने से बंद हैं, कर्मचारियों को मौके पर पाबंद किया गया हैं। ग्राम टील्याखेडी में 47 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षैत्र से निकालने के लिये एन.डी.आर.एफ. की टीम बुलाई जाकर रेस्क्यू कार्य किया गया

जिले के दो बड़े बांधों में चीलर डेम का जलस्तर 11 फीट तथा 2 लखुन्दर डेम का जलस्तर 8 फीट हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |