दिल्ली-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट की आपात लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया के एक और विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को, टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया है.

हालांकि, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से बाहर आए. सोमवार सुबह टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा. चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन पर भी सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं, इसलिए VT-ALS दिल्ली लौट आया और कोई हादसा नहीं हुआ. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक विमान ने सुबह 6.10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और लगभग 6.52 बजे वापस आ गया था.

एयरलाइन ने क्या जानकारी दी?

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI 887 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत एक टेक्निकल दिक्कत के कारण टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों और क्रू को उतार दिया गया है. एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगता है.”

एयरलाइन ने ये भी बताया कि विमान की ज़रूरी जांच की जा रही है और दिल्ली में एयर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों को तुरंत मदद दे रही है और उन्हें जल्द ही उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

एयर इंडिया में लगातार आ रहे ऐसे मामले

12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से लंदन जाते हुए हुए टैक-ऑफ करने के बाद क्रैश हो गया था. इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे. जिसमें से सिर्फ एक शख्स की जान बच पाई. इस हादसे के बाद से सभी एयर लाइन सुरक्षा का ख्याल रख रही हैं, फिर भी एयर इंडिया में इमरजेंसी लैंडिग्स का सिल-सिला रुक नहीं रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |