स्वच्छता और सेवा में नंबर 1 बुरहानपुर जिला अस्पताल, NQAS में निमाड़ में किया टॉप

बुरहानपुर: स्व.नंदकुमार सिंह चौहान जिला चिकित्सालय, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत पूरे निमाड़ क्षेत्र में अव्वल आया है. अस्पताल ने निमाड़ के चार जिलों में पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है. पिछले दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से विशेषज्ञ टीमों अस्पताल पहुंची. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था. इसके बाद जिला अस्पताल एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में क्वालीफाई हुआ है.

डॉक्टर और स्टाफ ने माला पहनाकर एक दूसरे का सम्मान किया
अस्पताल प्रबंधन इस टीम के मापदंडों पर खरा उतरा. जिसके चलते जिला अस्पताल ने 87 प्रतिशत हासिल किए हैं. शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेस ने डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ एक बैठक आयोजित की. इस बैठक में सभी डॉक्टरों और स्टॉफ को इसकी जानकारी दी. डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर एक दूसरे को बधाई दी, जिम्मेदारों ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया.

देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने अस्पताल के हरेक वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान चप्पे चप्पे की जांच की, जिसमें मरीजों की संतुष्टि, स्वच्छता और तकनीकी दक्षता को परखा गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टॉफ इस टीम के भरोसे पर खरा उतर पाए. अस्पताल ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है. शनिवार को सिविल सर्जन ने डॉक्टरों और स्टॉफ को सम्मानित किया. उन्होंने शॉल ओढ़ाकर हौसला अफजाई करते हुए आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी. ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके और इसी तरह उपलब्धि हासिल करे.

सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोजेस ने बताया कि, ”बुरहानपुर जिला अस्पताल के नाम शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने वाली राष्ट्रीय टीमों ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. इसकी रिपोर्ट में बुरहानपुर जिला अस्पताल को बेस्ट कैटेगरी में चयनित किया गया है. अस्पताल ने तीन प्रमुख पैमानों पर बड़ी सफलता हासिल की है. स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर ओपीडी, लेबर रूम सहित प्रसूति सेवाओं में हाई टेक और सुरक्षित इलाज के लिए मुस्कान बच्चों के वार्ड और बाल स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, हमारी टीम ने कड़ी मेहनत की, सभी ने बेहतर काम किया.”

वहीं, सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि, ”आज की इस उपलब्धि का श्रेय जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्स, और स्टॉफ को जाता है. सभी ने मिलकर बेहतर काम किया. देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट भेजी है. इसमें हमारा अस्पताल निमाड़ क्षेत्र के 4 जिलों में पहले पायदान पर आया है. लक्ष्य, मुस्कान और एनक्वास के तहत चयनित किया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |