झूठे सपने दिखा बेच रहे थे मकान, छिंदवाड़ा निगम का एक्शन, प्रॉपर्टी खरीदते वक्त रखें ध्यान

छिंदवाड़ा: अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी और कमाई लगाकर लोग सपनों का आशियाना खरीद तो लेते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि मकान बेचने वाले ने उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर जिस जगह प्रॉपर्टी बेची है वह कॉलोनी तो अवैध निकली. ऐसे ही 3 अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए उन्हें अवैध घोषित किया और उन पर कार्रवाई की है.

बड़े-बड़े सपने दिखाकर बेच देते थे अवैध मकान और प्लॉट
नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि, ”शहर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खजरी, पाठाढाना चंदनगांव और नोनीया करबल क्षेत्र में याकूब कुरैशी पिता शेर मुहम्मद, अब्दुल एजाज पिता अब्दुल कुरैशी और सिब्तेन राजा पिता याकूब कुरैशी की कॉलोनियों को अनाधिकृत घोषित किया गया है. यह कार्रवाई मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के तहत की गई है.”

1. खजरी में अब्दुल एजाज पिता अब्दुल कुरैशी वार्ड क्रमांक 03, मौजा खजरी में बिना ले-आउट स्वीकृति, बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस के जमीन को छोटे-छोटे प्लाटों में बांटकर बेचा गया था. निरीक्षण के दौरान अवैध कॉलोनी विकसित पाए जाने पर पंचनामा तैयार किया गया. नोटिस जारी करने के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित किया गया.

2. नोनीया करबल में याकूब कुरैशी पिता शेर मुहम्मद और सिब्तेन राजा पिता याकूब कुरैशी द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के 9 प्लाट को बांटकर अवैध कॉलोनी विकसित की गई. निरीक्षण दल की रिपोर्ट के आधार पर इस कॉलोनी को भी अनाधिकृत घोषित किया गया.

3 पाठाढाना चंदनगांव में सिब्तेन राजा पिता याकूब कुरैशी ने लगभग 1.28 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित कर सड़क एवं नाली निर्माण किया था. नोटिस के बाद भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित किया गया है.

मकान या प्लॉट खरीदने से पहले रखें ध्यान
नगर निगम कमिश्नर सीपी राय ने बताया कि, ”कोई भी मकान या प्लॉट खरीदने से पहले नगर निगम से वैधता की पुष्टि अवश्य करें. नगर निगम छिंदवाड़ा ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. बिना ले-आउट स्वीकृति, कॉलोनाइजर लाइसेंस और विकास अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.”

कैसे पता करें कि कॉलोनी वैध है या अवैध
नगर निगम कमिश्नर चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि, ”वैध कॉलोनी की जांच के लिए नगर निगम विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर लेआउट प्लान और NOC अनापत्ति प्रमाण पत्र देखें. RERA (Real Estate Regulatory Authority) पोर्टल पर डेवलपर और प्रोजेक्ट की जांच करें और पंजीकृत दस्तावेजों (जैसे रजिस्ट्री, नक्शा) का वेरिफाई करें. खासकर बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं हैं या नहीं इसे जरूर देखें. क्योंकि इनके बिना कॉलोनी अवैध मानी जाती है. कोई भी कॉलोनी में मकान या प्लॉट बेचने से पहले कॉलोनाइजर को विकास काम जैसे बिजली, सड़क और पानी की सुविधा देना जरूरी होता है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |