शादी की जिद और मौत का सौदा! मुस्लिम युवक से रिश्ते पर भाई का चढ़ा पारा; दोस्त के साथ मिलकर सगी बहन को उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मानेसर में एक भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन की हत्या करा दी. वह भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि बहन दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन ये बात उसके भाई को मंजूर नहीं थी. उसने अपने दोस्त के साथ साजिश रची. भाई का दोस्त बहन को सुनसान जगह पर ले गया और पहले उसका रेप किया, फिर हत्या कर दी.

मृतका उत्तर प्रदेश के एटा की रहना वाली थी. उसके भाई और भाभी गुरुग्राम के मानेसर में रहते हैं. वह अक्सर भाई-भाभी के घर पर आती थी. इसी दौरान उसका मानेसर के रहने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था और वह उसी से शादी करना चाहती थी. 9 दिसंबर को युवती प्रेमी से मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंची. इस बात की जानकारी उसके भाई को लग गई. वह भी वहीं पहुंच गया और बहन से घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने चलने से मना कर दिया और प्रेमी से शादी करने की बात कही.

पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या

इसके बाद भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची, जो आगरा का रहने वाला था. उसने अपने दोस्त पुष्पेंद्र को बुलाया और बहन की हत्या करने की बात कही. प्लानिंग के मुताबिक पुष्पेंद्र युवती को रामपुरा चौक के पास ग्वालियर गांव के पास तावडू रोड पर ले गया. पुष्पेंद्र ने युवती से कहा कि वह उसकी उसके प्रेमी से शादी करा देगा, लेकिन वहां ले जाकर उसने पहले युवती के साथ रेप किया और फिर उसे बेरहमी से पीटा. फिर उसने उसी की चुन्नी से लड़की का गला घोंट दिया.

इसके बाद पुष्पेंद्र ने अपने दोस्त यानी लड़की के भाई को फोन कर जानकारी दी कि उसने लड़की की हत्या कर दी है. उसका भाई मौके पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर उसके शव को ईंट भट्ठे के पास खंडहर में फेंक दिया. तब तक युवती के भाई को ये नहीं पता था कि जिस दोस्त के साथ उसने बहन की हत्या की साजिश रची है. उसी ने बहन के साथ दुष्कर्म भी किया है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों ने पूछताछ में घटना की पूरी जानकारी दी. युवती का भाई गुरुग्राम में एक होटल में कुक है और उसका दोस्त पुष्पेंद्र मानेसर में एक टायर की शॉप पर हेल्पर का काम करता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. इसके लिए सैंपल को मधुबन लैब भेजा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |