जोहान्सबर्ग में ‘खूनी तांडव’! 12 हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौके पर मौत; इलाके में बिछीं लाशें

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी हुई है. जोहान्सबर्ग के पश्चिम में स्थित बेक्कर्सडाल टाउनशिप में रविवार को हथियारबंद हमलावरों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई. पुलिस के मुताबिक, रात के 1 बजे (लोकल टाइम) यह हमला हुआ. इस अटैक में 20 लोगों को गोली लगी, जिनमें से 10 की मौत हो गई है. वहीं, 10 लोग घायल हो गए हैं.

यह हमला जोहान्सबर्ग से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुआ. पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के पीछे का मकसद तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है. सीबीएस न्यूज के हवाले से पुलिस ने एक बयान में कहा, कुछ पीड़ितों को अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़क पर गोली मारी है.

सोने की खदानों के पास हुई फायरिंग

गौतेंग प्रांत में पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि अधिकारी अब भी पीड़ितों की पहचान करने में जुटे हुए हैं. यह गोलीबारी बेक्कर्सडाल में एक अनौपचारिक बार (Tavern) के पास हुई, जो दक्षिण अफ्रीका की कुछ प्रमुख सोने की खदानों के नजदीक स्थित एक गरीब इलाका है. पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने कहा कि यह गोलीबारी उस स्थान पर हुई जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी.

12 लोगों ने की फायरिंग

पुलिस ने एक बयान में कहा, बताया जा रहा है कि एक सफेद कोम्बी और एक सिल्वर सेडान में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने टैवर्न में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की और मौके से भागते समय भी बेतरतीब ढंग से फायरिंग करते रहे.

एसएबीसी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने टैवर्न के अंदर मौजूद ग्राहकों और बाहर सड़कों पर मौजूद लोगों पर भी गोलियां चलाईं. मामले में पुलिस अब लोगों का बयान दर्ज कर रही है. राष्ट्रीय अपराध और प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच चुकी है.

देश में अपराध दर हाई

इससे पहले 6 दिसंबर को राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया था, जिसमें तीन साल के एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी. 63 मिलियन की आबादी वाले दक्षिण अफ्रीका में अपराध दर काफी ऊंची है और यह दुनिया के सबसे अधिक हत्या दर वाले देशों में शामिल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |