विदिशा में जिंदा बेटी की उठी अर्थी, आखिर क्यों परिवार ने लाड़ली का किया अंतिम संस्कार

विदिशा: शहर में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल संबंधित परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शहर की चुना वाली गली में रहने वाले कुशवाह परिवार ने अपनी घर से चली गई बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना सुनने में किसी फिल्मी दृश्य जैसी लग सकती है, लेकिन विदिशा में यह दर्दनाक सच्चाई बनकर सामने आई.

युवक के साथ घर से भागी बेटी
जानकारी के अनुसार, कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कविता कुशवाहा कुछ दिन पहले घर से चली गई थी. परिजन ने पहले उसे रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में खोजने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. बाद में परिजन को पता चला कि कविता एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है. इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

परिजन ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार
दुख और सामाजिक पीड़ा से टूटे परिजन ने एक असाधारण और प्रतीकात्मक कदम उठाया. परिवार ने आटे से बेटी का पुतला बनाया, अर्थी सजाई और परंपरागत तरीके से प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली. इस दौरान कई रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे. अंतिम यात्रा के बाद शमशान घाट पहुंचकर विधि-विधान से प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया. पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं.

बहुत प्यार से पाला था बेटी को, समाज में किया बदनाम
बेटी के भाई राजेश कुशवाहा ने कहा कि, ”उन्होंने बहन को बहुत प्यार से पाला और उससे परिवार को काफी उम्मीदें थीं. यह केवल एक बेटी का जाना नहीं, बल्कि परिवार के सपनों और विश्वासों का टूटना है.” वहीं पिता रामबाबू कुशवाहा ने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे दुखद क्षण बताया और कहा कि, ”वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं.”यह घटना समाज में बदलते पारिवारिक रिश्तों, भावनात्मक टकराव और सामाजिक दबावों की गहरी तस्वीर पेश करती है. ऐसी कहानियां अक्सर फिल्मों में दिखाई जाती रही हैं, जहां परिवार और प्रेम के बीच संघर्ष को भावनात्मक रूप से दर्शाया जाता है. फर्क बस इतना है कि पर्दे पर दिखने वाला दर्द कुछ घंटों में खत्म हो जाता है, लेकिन विदिशा का यह सच एक परिवार के लिए जीवन भर का घाव बन गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |