यमुना किनारे ‘ड्रीम वेडिंग’ का सपना होगा पूरा! असिता पार्क में शुरू हुई शादी-पार्टी की बुकिंग, जानें ₹40 हजार से ₹3.3 लाख तक का रेट कार्ड

चारों तरफ फैली हरियाली, तालाब में तैरते हंस, रंग-बिरंगे फूल और पक्षियों की मधुर चहचहाहट…अगर आप दिल्ली में किसी इवेंट के लिए ऐसा ही सुकूनभरा और खूबसूरत स्थान तलाश रहे हैं, वह भी किफायती दामों पर, तो अब इंतजार खत्म हो गया है. दिल्लीवासियों के लिए यमुना किनारे एक नया आकर्षक पब्लिक स्पेस तैयार किया गया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आईटीओ के पास स्थित असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को सार्वजनिक आयोजनों के लिए खोल दिया है.

लोग यहां विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और अन्य आयोजनों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग कर सकेंगे. असिता पार्क को यमुना रिवरफ्रंट से कनेक्ट है. डीडीए ने असिता पार्क में अलग-अलग क्षेत्रफल वाले कई लॉन सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराए हैं. सबसे कम किराए वाला सूर्य लॉन 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला है, जिसका रोज का किराया 40 हजार रुपये तय किया गया है.

अलग-अलग लॉन के अलग-अलग रेट

वहीं, सबसे बड़ा और प्रीमियम सर्कुलर लॉन 13,720 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के साथ 3.30 लाख रुपये प्रतिदिन के किराए पर उपलब्ध है. इसके अलावा वॉटर बॉडी लॉन 50 हजार रुपये, कैना लॉन 1.40 लाख रुपये, मुख्य कांग्रिगेशन लॉन 2.90 लाख रुपये, बुद्ध लॉन 1.10 लाख रुपये और कैफे लॉन 1 लाख रुपये दैनिक किराए पर बुक किया जा सकता है.

डीडीए के अनुसार, इन लॉनों में केवल अस्थायी और पर्यावरण के अनुकूल टेंट और ढांचे लगाने की अनुमति होगी. टेंट लगाने और हटाने के लिए अधिकतम तीन दिन का समय दिया जाएगा, जबकि सर्कुलर लॉन के लिए अधिकतम पांच दिन की अवधि तय की गई है. सफाई शुल्क 2.75 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से लिया जाएगा. एक साथ एक से अधिक लॉन बुक करने पर अधिकतम लागू दर ली जाएगी. बुकिंग शुल्क में 40 वाहनों की पार्किंग सुविधा भी शामिल है.

आम लोगों के लिए एंट्री फीस कितनी है?

दिल्ली के बनसेरा पार्क और सुंदर नर्सरी की तरह असीता पार्क भी काफी खूबसूरत है. यह पार्क केवल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के लिए भी पूरी तरह खुला है. लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं, सैर कर सकते हैं और यमुना के किनारे हरियाली का आनंद ले सकते हैं. आम लोगों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये रखा गया है, जबकि बच्चों के लिए टिकट की कीमत 25 रुपये तय की गई है. पार्क में कार पार्किंग के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

कैसे पहुंचे यहां?

मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए आईटीओ मेट्रो स्टेशन असिता पार्क का सबसे नजदीकी स्टेशन है. स्टेशन से पार्क की दूरी करीब 1.7 किलोमीटर है, जिसे पैदल या ऑटो से आसानी से तय किया जा सकता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी असिता पार्क से जुड़ी जानकारी, बुकिंग प्रक्रिया और नियमों को साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके. असिता परियोजना 197 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है. इस इलाके को डीडीए ने हरित क्षेत्र में तब्दील किया है. यहां इकोलॉजिकल जोन, ग्रीनवे और नदी के किनारे हरित बफर विकसित किए गए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |