जहानाबाद में ‘शिक्षा के मंदिर’ को किया कलंकित! बेंच पर सुलाकर छात्राओं से अश्लील हरकत, हेडमास्टर ने दी जान से मारने की धमकी

बिहार के जहानाबाद से छात्राओं और टीचर के बीच के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हेडमास्टर पर छात्राओं ने प्राइवेट पार्ट छूने का आरोप लगाया है. बच्चियों के साथ हुई गलत हरकतों के विरोध में जब अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध दर्ज किया, तो आरोपी हेडमास्टर मौका देखकर फरार हो गया. परिजन ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

जहानाबाद जिले के मलहचक मोड पर स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर बीत कई दिनों से उनके साथ गंदी हरकतें कर रहा था. किसी को कुछ भी बताने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था. छठीं क्लास की छात्राओं अपने चेंबर में बुलाकर हेडमास्टर उनसे पैर दबाने के लिए कहता था. साथ ही बेंच पर सुलाकर गलत तरीके से छूता था.

छात्राओं के प्राइवेट पार्ट छूता था हेडमास्टर

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी टीचर छात्रों के प्राइवेट पार्ट टच किया करता था. बच्चियों ने जब अपने अभिभावकों को हेडमास्टर की काली करतूतों की जानकारी दी तो वह हैरान रह गए. उन्होंने बुधवार को स्कूल में पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच हंगामे को देखते हुए आरोपी हेड मास्टर संजय कुमार स्कूल से भाग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि हेडमास्टर के खिलाफ एक छात्रा की मां ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि केस की जांच शुरू कर दी गई है. हेडमास्टर की शिकायत लेकर एक छात्रा और उसकी दो सहेली, उनके अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग आए थे. पुलिस ने हेडमास्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया.

जाने से मारने की दी थी धमकी

आरोप है कि जब छात्राओं ने हेडमास्टर की हरकतों का विरोध किया तो वह उन्हें जमीन पर पटक-पटकर जान से मारने की धमकी देने लगा था. पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर की तलाश शुरू कर दी है, जो कि स्कूल से फरार बताया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |