भीषण सड़क हादसा! नेशनल हाइवे-28 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 4 लोगों की मौत- अजमेर जा रहे थे यात्री

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे-28 पर मंगलवार की सुबह बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस्ती-बरगदवा रोड पर मौजूद हरदिया चौराहे की है.

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. उसकी टक्कर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से हुई और बस के आगे वाले हिस्सा चकनाचूर हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर डीएम एसपी और डीआईजी खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

टक्कर की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी

पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना सुबह उस वक्त हुआ जब संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला से तीर्थयात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ जा रही बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

इस खूनी हादसे में ट्रक चालक सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 3 तीर्थयात्री भी शामिल हैं. टक्कर के बाद शव वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं, ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

11 यात्री गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में बस में सवार कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और डीआईजी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

जिला अस्पताल में डीआईजी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 11 घायलों का इलाज चल रहा है. इनमें से दो यात्रियों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं.

पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |