शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट, रुपया पहुंचा पाताल में, निवेशकों की धड़कनें तेज

16 दिसंबर की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबरें लेकर नहीं आई. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दलाल स्ट्रीट पर सुस्ती की चादर लिपटी नजर आई. मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार जब खुला, तो लाल निशान की गहराई देखकर निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं. शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि निफ्टी 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को भी नहीं बचा पाया और उसके नीचे फिसल गया.

लाल निशान में बाजार

कारोबार की शुरुआत बेहद कमजोर रही. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती मिनटों में ही 325.76 अंक टूट गया और 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 84,887.60 के स्तर पर आ गया. दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी (Nifty) भी संभल नहीं सका और 99 अंकों की गिरावट के साथ 25,928.30 पर ट्रेड करता दिखा.

बाजार की चाल को गहराई से देखें तो गिरावट का दायरा काफी बड़ा था. ट्रेडिंग सेशन के दौरान करीब 1226 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि महज 896 शेयर ही हरे निशान में अपनी जगह बना पाए. 166 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. अगर सेक्टर के हिसाब से बात करें तो निफ्टी के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ही ट्रेड कर रहे थे, जो बाजार में चौतरफा कमजोरी का संकेत है.

बिकवाली के इस माहौल में दिग्गज शेयरों की भी शामत आई. एक्सिस बैंक (Axis Bank), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), हिंडाल्को (Hindalco), टाइटन कंपनी (Titan Company) और मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) जैसे बड़े नामों पर भारी दबाव देखा गया. हालांकि, इस गिरते बाजार में भी अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और एसबीआई (SBI) जैसे कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई और वे गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

पाताल में पहुंचा रुपया

सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि करेंसी मार्केट से भी आम आदमी और इंपोर्टर्स के लिए झटके वाली खबर आई. मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर (All Time Low) पर खुला. बाजार खुलते ही रुपया 90.81 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 90.75 पर बंद हुआ था. रुपये की यह कमजोरी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे आयात महंगा होता है. शुरुआती कारोबार में रुपये ने 90.7500 से लेकर 90.8690 के बीच का रेंज दिखाया.

जापान से लेकर कोरिया तक कोहराम

भारतीय बाजार की इस गिरावट के तार विदेशी बाजारों से भी जुड़े हैं. दरअसल, एशियाई बाजारों में आज भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला, जिसका असर घरेलू सेंटिमेंट पर पड़ा. गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) पहले ही 86 अंकों की गिरावट के साथ कमजोरी का संकेत दे रहा था. जापान का निक्केई इंडेक्स 738 अंकों की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जो वहां के बाजार में घबराहट को दिखाता है. हांगकांग के हैंग सेंग और कोरियाई बाजार कॉस्पी में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ताइवान के बाजार में भी 477 अंकों से ज्यादा की बिकवाली रही. सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में भी सुस्ती थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |