जम्मू-कश्मीर: पहलगाम हमले के पीछे कौन? NIA की चार्जशीट से हुआ खुलासा, सामने आए तीन नाम, पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए की स्पेशल टीम ने एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. सूत्रों के अनुसार, इस बहुचर्चित मामले में एनआईए ने पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलरों के नाम चार्जशीट में शामिल किए हैं. इनमें लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकी हैंडलर सैफुल्ला कसूरी, हाफिज सईद और तल्हा सैयद के नाम प्रमुख हैं.

चार्जशीट में उन तीन पाकिस्तानी आतंकियों के नाम भी दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया था. इनमें जिब्रान, सुलेमान और हमजा अफगान शामिल हैं. इसके अलावा एनआईए ने जांच के दौरान कश्मीर घाटी से तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. इनमें अनंतनाग जिले के इलाके के रहने वाले दो भाई, परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर शामिल हैं.

आतंकियों तक किसने पहुंचाया था मोबाइल फोन और चार्जर

वहीं एक अन्य आतंकी सहयोगी मोहम्मद यूसुफ कटारिया को भी गिरफ्तार किया गया था, जिस पर ऑपरेशन महादेव से पहले आतंकियों तक मोबाइल फोन और चार्जर पहुंचाने का आरोप है. इन सभी छह आरोपियों के नाम इस चार्जशीट में शामिल किए गए हैं, जो जम्मू-कश्मीर में मौजूद थे. इसके अलावा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे लश्कर के आतंकी हैंडलरों के नाम भी चार्जशीट का हिस्सा बनाए गए हैं.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के मामले में एनआईए की ओर से यह पहली चार्जशीट है, जिसे करीब 180 दिनों की गहन जांच के बाद दाखिल किया गया है. आने वाले दिनों में जांच के साथ-साथ इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है, जिसके बाद एनआईए पूरक चार्जशीट भी दाखिल कर सकती है.

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल, 2025 को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी, मतृकों में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल था. बैसरन घाटी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. हमले के वक्त यहां भारी संख्या में पर्यटक मौजूद थे. आतंकियों ने इन्हीं पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कई आम लोगों को मार डाला था. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था. भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक भी की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |