बिहार बीजेपी में संगठनात्मक मजबूती! नितिन नबीन ने संभाला कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार, शाह-नड्डा ने किया स्वागत, जानें पार्टी के इस फैसले के पीछे की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे. यहां पार्टी मुख्यालय में उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए पार्टी के मल्टीपरपज हॉल में कार्यक्रम रखा गया है.इससे पहले नितिन नबीन का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद और सभी मंत्री मौजूद रहे.

नितिन नबीन को बीजेपी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन ने कहा, जो भी हो, मुझे उम्मीद है कि उनकी प्रेसिडेंसी में सफलता मिलेगी. मैं हमारे वर्किंग प्रेसिडेंट का स्वागत करता हूं.

मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है

नितिन नबीन ने इससे पहले अपने नाम का ऐलान होने पर कहा था,मुझे ये मौका देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व में सभी का आभार व्यक्त करता हूं. मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है. मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाऊंगा. जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे पूरी तरह से निभाऊंगा.

नितिन नबीन के बारे में खास बातें

  • नीतीश सरकार में मंत्री और पांच बार के विधायक.
  • पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं.
  • बीजेपी के युवा और तेज-तर्रार नेताओं में शुमार.
  • 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ था जन्म.
  • पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रहे
  • किशोर प्रसाद जेपी आंदोलन से जुड़े थे.
  • पिता के निधन के बाद नितिन ने राजनीति में कदम रखा.
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रहे.
  • नितिन 2006 में पहली बार विधायक चुने गए
  • तब से वे लगातार 2010, 2015 और 2020 में भी विधायक चुने गए
  • 2020 के चुनाव में लव सिन्हा को हराया था.
  • 2025 के विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से लगातार 5वीं बार जीत दर्ज की.
  • वर्तमान में बिहार सरकार में नगरीय विकास और आवास मंत्री हैं.
  • इससे पहले पीडब्लूडी मंत्री भी रह चुके हैं.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |