मेडिकल साइंस का करिश्मा: ब्रेन डेड भी करेगा काम, जीवित कोशिकाओं से ट्रांसप्लांट संभव

इंदौर : मानव शरीर के हर अंग को दूसरे शरीर में ट्रांसप्लांट कर नया जीवन देने के प्रयास लगातार जारी हैं. लेकिन ब्रेन डेड होने पर डॉक्टर असहाय हो जाते हैं. अभी तक चिकित्सा विज्ञान में इसका इलाज नहीं मिल सका है. इस बीच देश के मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. सुरेश्वर मोहंती ने दावा किया “क्षतिग्रस्त ब्रेन के हिस्से को जीवित कोशिकाओं से फिर विकसित करना संभव हो सकता है.”

ब्रेन डेड के ट्रासंप्लांट पर रिसर्च जारी

ईटीवी भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में डॉ मोहंती ने दावा किया “मानव मस्तिष्क के क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थान पर जीवित कोशिकाओं के विकसित होने से ब्रेन के दो अलग हिस्सों की कनेक्टिविटी एस्टेब्लिश हो सकती है. इसको लेकर देश में रिसर्च जाारी है. भविष्य में यह संभव हो जाएगा. इसके बाद ब्रेन ट्यूमर, हेड इंजरी और एडिमा जैसे मरीजों की जान बचाई जा सकेगी.”

अन्य अंगों की तरह ब्रेन ट्रांसप्लांट होगा

इंदौर में न्यूरोलॉजिकल समिति ऑफ इंडिया की वार्षिक कांफ्रेंस में हिस्सा लेने इंदौर आए प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. सुरेश्वर मोहंती ने बताया “देश के चिकित्सा परिदृश्य में अब तक यही माना जाता है कि ब्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्से को फिर से विकसित नहीं किया जा सकता लेकिन भविष्य में यह संभव हो सकेगा.”

मानव शरीर के दूसरे अंगों की तरह ही ब्रेन ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में भी दुनिया के विभिन्न देशों में रिसर्च जारी है. फिलहाल एक ब्रेन दूसरे ब्रेन से कनेक्टिविटी एस्टेब्लिश नहीं करता, इसलिए ट्रांसप्लांट किया जाने वाला हिस्सा फंक्शन नहीं कर पाता.

दो ब्रेन के बीच कनेक्टिविटी संभव

डॉ. मोहंती ने बताया “इस दिशा में जारी रिसर्च की बदौलत भविष्य में मानव के दो ब्रेन के बीच कनेक्टिविटी एस्टेब्लिश हो सकती है. भारत के कुछ शीर्ष संस्थानों में इस तरह के प्रयासों पर सफलतापूर्वक काम किया जा रहा है, ऐसा होने पर भविष्य में हेड इंजरी के कारण, ब्रेन डैमेज के मामलों में ब्रेन ट्यूमर, हेड इंजरी, एडिमा और स्केलेटल इंजरी से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकेगी.”

उन्होंने दावा किया कि भविष्य में लीवर और अन्य अंगों की तरह ब्रेन के निष्क्रिय हिस्से को जीवित कोशिकाओं के जरिए फिर से एक्टिव किया जा सकेगा. डॉ. मोहंती ने स्वीकार किया “ब्रेन डेड मरीज के मस्तिष्क की यदि नर्व सेल डैमेज हो गई हो तो उसे बचाना मुश्किल है लेकिन इस क्षेत्र में मेडिकल साइंस में रिसर्च जारी है.”

डॉ. मोहंती को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

हाल ही में डॉ. सुरेश्वर मोहती को न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 2025 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना गया है. डॉ. मोहंती देश के अलावा विदेश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में काम कर चुके हैं. उनके करीब 150 वैज्ञानिक शोध पत्र भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन में प्रकाशित किए गए हैं.

वहीं, ब्रेन सर्जरी और तांत्रिक शल्य चिकित्सा ज्ञान और अभ्यास में वह पारंगत हैं. इतना ही नहीं डॉ. मोहंती को भारत का सर्वोच्च चिकित्सा सम्मान प्रतिष्ठित डॉक्टर बी रायपुर भी मिल चुका है, जो न्यूरो सर्जरी और न्यूरोसाइंस अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |