नुकसान की स्थिति में भरपाई करेगी सरकार: मंत्री श्री पटेल

🔹 नियंत्रण कक्ष मुस्तैदी से करें फसल स्थिति की निगरानी

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel ने कहा है कि बारिश और कीट व्याधि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत अनुदान से करेगी। उन्होंने कहा कि फसलों की स्थिति की सतत निगरानी के लिये जिला स्तर पर बनाये गये नियंत्रण कक्षों में मुस्तैदी से कार्य किया जाना अधिकारी सुनिश्चित करें।

श्री पटेल ने कहा कि कुछ जिलों में एक ओर जहाँ अतिवर्षा हो रही है, वहीं दूसरी ओर फसलों को कीट व्याधि से नुकसान पहुँचने की संभावनाएँ अधिक हैं। उन्होंने जिलों में गठित जिला स्तरीय दलों को नियमित भ्रमण करने और किसानों को उचित सलाह देने के निर्देश दिये हैं। दल में कृषि वैज्ञानिकों को भी सम्मिलित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दल द्वारा कीट व्याधि से फसलों के बचाव के साथ ही जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिये किसानों को सलाह नियमित रूप से दी जाये। श्री पटेल ने कहा कि खेतों में कीट व्याधि परिलक्षित होने पर किसानों को विभिन्न योजनाओं में किये गये प्रावधानों के अनुसार अनुदान राशि भी उपलब्ध कराई जायेगी।

जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष दैनिक समीक्षा करेंगे। फसलों की समुचित निगरानी के लिये राज्य स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-0755-2558823 है। निगरानी के लिये राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। श्री पटेल ने कहा कि फसल स्थिति की नियमित समीक्षा प्रतिदिन सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गंभीरतापूर्वक करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |     मक्सी बेरछा में वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी 02 वाहन किये गये जप्त     |     आंगनवाडी केंद्रों का प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन हुआ     |     DGP के पुलिस को सख्त निर्देश-त्यौहार पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर     |     राजगढ़ में खेत में रह रहे बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट पति की मौत, पत्नी घायल     |     इंदौर में चलती हुई बुलेट में लगी आग, चालक ने वाहन को रोड़ पर खड़ा कर बचाई जान     |     छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप     |