पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व विधायक के भतीजे की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक रंजिश का शक

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के भतीजे की हत्या कर दी गई. परिवार के मुताबिक उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने विकास के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए. परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जालंधर के शिवाजी नगर में भाजपा नेता शीतल अंगूराल के 16 साल के भतीजे विकास का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. आरोपी कालू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. एक के बाद उस पर कई वार किए. भाजपा नेता अंगूराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था. उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

नशा करने वालों ने की भतीजे की हत्या

शीतल अंगूराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिश मंदा एरिया में हुआ है. इस कत्ल का कारण नशा है. इस एरिया में नशे का सामान सरेआम बिकता है. मेरे भतीजे का कत्ल भी नशा करने वाले लोगों ने ही किया है. मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था. मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है. अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की मौत हो गई है.

भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है. हमला करने वाले तीन लोग थे. दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है. अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है. शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था. घर जाकर क्या जवाब दूंगा. भाजपा नेता पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि कालू नाम का ये युवक नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है.

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम की गई गठित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि थाना पांच के अंतर्गत आने वाले एरिया में हत्या हुई है. हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा की हत्या क्यों हुई है. इसका कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी जांच चल रही है और जो भी जानकारी मिलेगी. वह आपके साथ शेयर की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |