बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुलडोजर एक्शन, इस वजह से प्रशासन को करनी पड़ बड़ी कार्रवाई

उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार को बड़ी कार्यवाई की गई है, जिसमें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की करीब 15 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. इसके लिए विशेष एक्शन प्लान बनाकर, अचानक कार्रवाई की गई है. प्रशासन के इस एक्शन से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है. वहीं, शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का ये बड़ा एक्शन माना जा रहा है.

15 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण, जमकर चला बुलडोजर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत कुचवाही बीट के कंपार्टमेंट पीएफ 339 में फील्ड डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर के मार्गदर्शन में ये कार्रवाई की गई है. वन विभाग मानपुर टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाने का एक्शन लिया, जिसके तहत गुरुवार को बुलडोजर और जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. कुल 9 जगहों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 15 एकड़ शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

किसी ने वन भूमि पर खेती की, किसी ने फेंसिंग

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने जब ये एक्शन लिया तो इस दौरान वन विभाग की ऐसी भूमि भी सामने आई, जिसमें कब्जाधारी ने अवैध खेती तक कर डाली. वहीं, कुछ ने प्रशासन की आंख में धूल झोंकने के लिए वन भूमि को खेती योग्य बनाने का प्रयास भी किया, जिसे समय रहते रोका गया. कुछ जगह पर तो फसल बोने के लिए बीज तक डाल दिए गए थे. कई स्थानों पर बागड़, तार फेंसिंग, और झोपड़ी बनाकर वन भूमि को भी घेरा गया था, जिसपर विभागीय दल ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया.

कार्रवाई के दौरान फेंसिंग तारों से लेकर अतिक्रमण में उपयोग की गई हर चीज को जब्त कर लिया गया. वहीं, अवैध निर्माण तोड़ने के साथ बीज बुवाई वाले क्षेत्र में जेसीबी से ट्रेंच बनाया गया. यहां तक की सिंचाई के लिए डाले गए पाइप भी वन विभाग ने जब्त कर लिए.

वन विभाग की चप्पे-चप्पे पर नजर, जारी रहेगी कार्रवाई

अभियान के दौरान कुछ आपराधिक तत्वों ने बीच में प्रशासन व वन विभाग से विवाद करने की कोशिश भी की, जिसके संबंध में मानपुर रेंजर ने ताला चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. वहीं, इस पूरी कार्रवाई को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने कहा, ” बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, जुताई, अथवा खेती की गतिविधि पूर्णत प्रतिबंधित है, विभाग क्षेत्र में सतत निगरानी कर रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.”

वहीं, मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने कहा, ” बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल की लगातार निगरानी की जा रही है, अतिक्रमण करने वालों पर ऐसे ही एक्शन जारी रहेंगे, इसलिए अतिक्रमण हटाया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |