छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड! 16 साल पुराने शक पर 74 साल के पति ने कुल्हाड़ी से वारकर की पत्नी की हत्या

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी 74 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी की है. आरोपी ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग के अंबिकापुर कार्यालय में पहले सर्वेयर था. अब रिटायरमेंट के बाद घर रह रहा था. वर्ष 2009 में विभाग का एक ड्राइवर उसके साथ ग्राम ठरकी आया था. उसी दौरान ठिभू ने अपनी पत्नी महेश्वरी को कथित रूप से उस ड्राइवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

कुल्हाड़ी से वारकर हत्या

इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते में गहरा अविश्वास और तनाव पैदा कर दिया था. वर्षों बीत जाने के बाद भी यह घटना आरोपी के मन से नहीं निकली और उनके बीच आये दिन विवाद होता रहता था. मंगलवार देर रात यही पुराना विवाद फिर उभर आया. बताया जाता है कि रात करीब 1 बजे ठिभू और उसकी पत्नी महेश्वरी के बीच चरित्र को लेकर बहस शुरू हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर ठिभू ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी पर वार कर दिया. कुल्हाड़ी का घातक प्रहार पत्नी के बाएं कान के पास लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मर्डर के बाद बेटी को किया फोन

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने सबसे पहले अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी. यह सुनते ही अनिता ने अपने भाई सुनील को सूचना दी, जो घटनास्थल से लगभग 150 मीटर की दूरी पर अपने परिवार के साथ रहता है.

सुनील जैसे ही घर पहुंचा, आरोपी ने दरवाजा खोला. कमरे की लाइट जलाने पर उसने देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी. आसपास खून फैला हुआ था और उसके सिर पर कुल्हाड़ी का गहरा घाव दिखाई दे रहा था. परिजनों ने जब आरोपी से पूछा तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और उनकी टीम पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि 2009 की घटना के बाद आरोपी पत्नी से नफरत करने लगा था. पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |