खजुराहो में चल रही मोहन कैबिनेट, बीड़ी श्रमिकों के आएंगे अच्छे दिन, विकास कार्यों की दी सौगात

छतरपुर: खजुराहो से मध्य प्रदेश सरकार का 2 दिनों तक संचालन होगा. आज यानी मंगलवार को पहले दिन हर विभाग की सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक ली. बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शिरकत करेंगे. यहां विकास योजनाओं की प्रगति, महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों और आमजन हित के मुद्दों पर मंथन होगा. खजुराहो पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों का बुन्देली परंपरा के अनुसार स्वागत हुआ.

खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो में मंत्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, “मध्य प्रदेश का तेंदूपत्ता बड़ी मात्रा में पश्चिम बंगाल के व्यापारी खरीदकर ले जाते हैं. वहां, बीड़ी उद्योग फल-फूल रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन हमारे ही राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहक और बीड़ी बनाकर आजीविका चलाने वाले हजारों परिवार रोजगार से दूर हो गए हैं. यह उनकी आजीविका के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. प्रदेश के बीड़ी निर्माता को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वन विभाग से समन्वय करके समाधान निकालने के लिए कहा है.”

रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ेंगे बीड़ी श्रमिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है, “तेंदूपत्ता मध्य प्रदेश की संपत्ति है, इसलिए इससे मिलने वाला रोजगार भी यहीं के लोगों को मिलना चाहिए. सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है बीड़ी श्रमिकों को फिर से रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना होगा. बीड़ी बनाने वाले परिवारों को लगातार और बेहतर काम उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के रोजगार और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी. मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा.

कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में हुई बैठक

सरकार का प्रयास है कि तेंदूपत्ता आधारित बीड़ी उद्योग से जुड़ा हर परिवार सम्मानजनक और स्थायी आय प्राप्त करे. राज्य की वन उपज का लाभ अब सीधे हमारे ही श्रमिकों को मिले. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |     वाराणसी: गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवक गिरफ्तार; विपक्ष ने सरकार को घेरा— “क्या इफ्तार करना गुनाह है?”     |