बहादुर पति ने पहले पत्नी को बचाया, फिर… 3 सालियों को बचाने गया और चारों की मौत, गोवा अग्निकांड में गाजियाबाद का परिवार तबाह

गोवा के नाइट क्लब के अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई. अभी तक 25 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. इन 25 लोगों में एक परिवार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का भी था, जिसके 4 सदस्यों की इस हादसे में मौत हो गई. परिवार 4 दिसंबर को गोवा घूमने के लिए गया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये उनकी जिंदगी की आखिरी ट्रिप बन जाएगी.

शनिवार 6 दिसंबर की रात पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां तबाह कर दी. गाजियाबाद की रहने वाली भावना जोशी अपने पति विनोद और तीन बहनों अनीता, सरोज और कमला के साथ 4 दिसंबर को गोवा गई थीं. गोवा में ये सभी एक होटल में रुके थे. शनिवार को जब ये घटना हुई. उससे महज 15 मिनट पहले ही भावना अपने पति और बहनों के साथ क्लब के अंदर गई थीं और 15 मिनट बाद इस हादसे में उन्होंने अपने पति और तीनों बहनों को खो दिया.

जीजा-सालियों की जिंदा जलकर मौत

इस अग्निकांड में अपने परिवार में सिर्फ भावना ही बच पाईं. जब क्लब में आग लगी तो भावना के पति विनोद ने एकदम तेजी से भावना को क्लब के मेन गेट से बाहर धक्का दे दिया. इसके बाद वह अपने तीनों सालियों यानी भावना की बहनों को बचाने के लिए फिर से अंदर गए, लेकिन वह खुद भी आग की चपेट में आ गए. विनोद भी क्लब में सालियों के साथ आग में झुलस गए और चारों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

विनोद के फोन पर जाती रही घंटी

भावना को विनोद ने मेन गेट से बाहर कर दिया था, जिस वजह से भावना की जान बच गई, लेकिन उनकी तीनों बहनें और पति को उन्होंने हमेशा के लिए खो दिया. बाहर आकर भावना लगातार अपने पति के नंबर पर कॉल करती रहीं. विनोद के फोन पर रिंग जा रही थी तो भावना की उम्मीद बंधी हुई थी कि शायद विनोद उनकी बहनों के साथ जिंदा हों, लेकिन जब फोन नहीं उठाया गया तो उनकी उम्मीद टूट गई.

मृतकों की हो गई पहचान

वहीं मृतकों की पहचान भी हो गई. इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारी उत्तराखंड, झारखंड, असम, नेपाल और उत्तर प्रदेश से थे. झारखंड के मोहित, प्रदीप महतो और बिनोद महतो शामिल थे, जबकि असम से राहुल तांती, मनोजित माल और दिगंबर पतिर थे. उत्तराखंड के सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी और मनीष सिंह की मौत हुई.

वहीं नेपाल के चुर्ना बहादुर पुन, विवेक कटवाल, सबिन और सुदीप थे. उत्तर प्रदेश के सुनील कुमार और रोहन सिंह थे. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सुभाष छेत्री, महाराष्ट्र के डोमिनिक और मनोज जोरा, कर्नाटक के इशाक की भी मौत हो गई. इसके अलावा दिल्ली के पर्यटकों में सरोज जोशी, विनोद कुमार, अनीता जोशी और कमला जोशी शामिल थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |