नोएडा में रिश्तों का उलझा मामला: गर्लफ्रेंड से शादी न होने पर ड्रामा, भाई से करवाया विवाह, खुद उठाया ये खतरनाक कदम

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण और जबरन शादी से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियो, हिमांशु भाटी, बॉबी भाटी, अंकुश भाटी उर्फ राजा, चिराग ठाकुर और पदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी यमुना एक्सप्रेस-वे पर शिवा ढाबा के पास से की गई. पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ली है.

यह मामला 28 सितंबर को दर्ज हुए उस मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था. शिकायत में कहा गया था कि हिमांशु, दीपक उर्फ कल्ली और वंश त्यागी उसे अपने साथ ले गए थे. पुलिस इस केस में पहले ही रविंद्र भाटी, दीपक उर्फ कल्ली, सौरभ और ब्रजेश को जेल भेज चुकी है.

जांच के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाली बातें सामने आईं. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह हिमांशु से प्रेम करती है और 27 सितंबर को अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी. लेकिन नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज संभव नहीं हो सकी. हिमांशु भी नाबालिग था और वो खुद भी. लेकिन 20 दिन बाद वो बालिग हो गई थी. 17 नवंबर को इलाहाबाद के एक मंदिर में हिमांशु के साथ वरमाला डालकर शादी कर ली थी.

चिराग से हुई शादी, हिमांशु संग रही

आरोप है कि सौरभ, बॉबी भाटी, पदम सिंह, अंकुश व हिमांशु ने उससे कहा कि वो अभी कानूनी रूप से चिराग से शादी कर ले. लेकिन रहना हिमांशु के साथ. ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके. चिराग, हिमांशु की बुआ का बेटा है. 27 नवंबर को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में युवती की चिराग से शादी करा दी गई. 4 दिसंबर को गाजियाबाद कोर्ट में भी दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद भी लड़की हिमांशु के साथ ही रहती थी. दोनों हिमांशु की बुआ ब्रजेश ठाकुर व फूफा पदम सिंह के घर पर गाजियाबाद में रह रहे थे.

हिमांशु ने पूछताछ में माना कि वह लड़की से प्रेम करता है. उम्र कम होने के कारण कानूनी शादी नहीं हो पा रही थी, इसलिए चिराग के जरिए विवाह की औपचारिकता पूरी करवाई गई ताकि मामला कानूनी अड़चनों में न फंसे.

मामले की गहनता से की जा रही जांच

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच चल रही है और आगे भी कई पहलुओं पर कार्रवाई संभव है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |