हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक शादी समारोह के बीच अचानक हुए हादसे ने खुशी का माहौल दहशत में बदल दिया. चुराह विधानसभा क्षेत्र के शहवा गांव में आयोजित शादी में करीब 100 लोग घर की कच्ची छत पर नाच-गाने में मशगूल थे. इसी दौरान अचानक छत टूटकर नीचे जा गिरी और उस पर मौजूद सभी लोग सीधे मलबे में समा गए.

छत गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. करीब 100 लोग नीचे गिरे, जिनमें से 25 लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था. बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोगों के एक साथ छत पर चढ़ने से ज्यादा दबाव पड़ा, जिसके कारण छत नीचे गिर गई. हादसा के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

घायलों में 20 महिलाएं शामिल

बताया जा रहा है कि घायलों में करीब 20 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक 3 से 4 लोगों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि बाकी लोग हल्की-फुल्की चोटों से घायल हुए हैं. पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छत अचानक धंसती हुई दिखती है और लोग एक झटके में नीचे गिर जाते हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश भी दिए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छत गिरने की वजह क्या थी. क्या छत ज्यादा पुरानी और कमजोर थी, या उस पर ज्यादा वजह पड़ने की वजह से गिरी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |