मातम में गोवा: नाइट क्लब की भीषण आग ने ली 25 लोगों की जान, आग लगने का कारण और बचाव में देरी पर सवाल

गोवा के उत्तर जिले के अर्पोरा क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में देर रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मारे गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में 4 पर्यटक और 14 स्टाफ मेंबर थे और 7 की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिससे इस हादसे की गंभीरता और भीतर फंसे कर्मचारियों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है.

हालांकि शुरुआत में इस आग का कारण गैस सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा था, लेकिन आसपास के स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कोई जोरदार धमाका नहीं सुना.

एजेंसियां दूसरे पहलुओं की भी कर रही जांच

निवासियों के बयान के बाद जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही हैं, जिनमें पटाखों या सेलिब्रेशन के लिए रखे गए रसायनों से आग भड़कने की आशंका शामिल है.

कुछ अधिकारियों का यह भी कहना है कि आग का फैलाव एलपीजी सिलिंडर विस्फोट जैसी स्थितियों जैसा प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. गोवा सरकार और मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, खतरनाक सामग्री के भंडारण और नाइटक्लब में सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जांच की जाएगी.

पूरी रात चला राहत और बचाव अभियान

राहत और बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा. अधिकारियों द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है. पर्यटन सीजन के चरम समय में हुए इस दर्दनाक हादसे ने गोवा के नाइटलाइफ स्थलों में फायर सेफ्टी अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वहीं स्थानीय विधायक लोबो ने पत्रकारों को बताया कि फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरी रात बचाव कार्य में लगी रहीं. उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी यह पक्का करने के लिए सभी क्लबों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |