पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार: जालौन में पति ने की हैवानियत, पत्नी का MMS वायरल कर दिया, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज लोभियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी. पीड़िता ने अपने पति पर न सिर्फ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, बल्कि यह भी बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पुलिस को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी 25 फरवरी 2024 को झांसी के मोंठ कस्बे महावीरपुरा निवासी राजा भैया पुत्र ओम नारायण से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुरालियों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान ही नंद के पति और अन्य रिश्तेदारों के लिए सोने की जंजीर की मांग की गई थी, जिसे उसके पिता ने पूरा नहीं कर पाए तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और फिर धीरे-धीरे उसे परेशान करने लगे.

दो महीने बाद ही परेशान करने लगा पति

शादी के दो महीने बाद यानी 6 अप्रैल 2024 को ही पीड़िता ने अपने साथ होने वाली मारपीट की जानकारी अपनी बहन और पिता को दी. बड़ी बहन ने ससुराल पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन 30 मई 2024 को हालात फिर बिगड़ गए और ससुराल के लोग मारपीट करने लगे. उसी दिन पीड़िता ने खुद को ऊपर के कमरे में बंद कर लिया. आरोप है कि पति राजा भैया और उसके परिवार वालों ने उसके कमरे के सुरक्षा जाल काटने को कोशिश की, जिसका वीडियो पीड़िता ने बनाकर पुलिस को भेजा. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाकर सुरक्षित किया. इसके बाद समझौता न होने पर महिला अपने मायके चली गई.

अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

इसके बाद ससुराल वालों ने राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए मोंठ थाने में पीड़िता, उसके पिता और रिश्तेदारों पर फर्जी डकैती का मुकदमा दर्ज कराया. इसी बीच पीड़िता के मुताबिक 18 अगस्त 2025 को पति ने चोरी-छिपे वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील MMS बना लिया और इसे फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया. जानकारी होते ही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर आईडी बंद कराई.

ससुराल में खाना-पीना भी बंद कर दिया

पीड़िता ने महिला आयोग को बताया कि ससुराल में उसका खाना-पीना तक बंद कर दिया गया था और वह गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रही है आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़िता के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों की समीक्षा की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही पीड़िता को तुरंत सुरक्षा और कानूनी सहायता देने के भी आदेश जारी किए. राज्य महिला आयोग ने आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |