दिल्ली में ठंड और जहर का डबल अटैक! कड़ाके की सर्दी के साथ प्रदूषण का कहर जारी, जानें आज का मौसम और AQI

दिल्ली में आज शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. दिल्ली के साथ ही आज से 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. ये स्थिति अगले 4 से 5 दिन देखने को मिलेगी. तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है. दिल्ली के लिए आज मौसम विभाग ने कोहरे का भी पूर्वानुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

सर्दी के सितम के साथ ही राजधानी में जहरीली हवा की भी मार झेलनी पड़ रही है. मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता और खराब हो गई. एक्यूआई 372 रिकॉर्ड किया गया. शहर में 15 से ज्यादा स्थानों पर एक्यूआई ‘गंभीर‘ श्रेणी में पहुंच गया है. सीपीसीबी का कहना है कि मंगलवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 372 रहा. जबकि सोमवार को ये 304 और रविवार को 279 था.

राजधानी के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में एक्यूआई के ‘बेहद खराब‘ श्रेणी में रहने की आशंका है. इतना ही नहीं रात में धुंध रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की गति से हवा चलने की संभावना है. इसकी रफ्तार दोपहर में बढ़कर 5 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. शाम और रात के समय हवा की स्पीड बढ़कर 10 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है.

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उपायों को मंजूरी

दिल्ली के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को शहर में कई उपायों को मंजूरी दी. महापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते वायु और धूल प्रदूषण के खिलाफ ठोस, समयबद्ध और परिणाम-उन्मुख कार्रवाई की जाए. महापौर ने सदन की करीब 4 घंटे तक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने व्यावहारिक सुझाव साझा किए हैं.

राजस्थान में कई जगह तापमान में भारी गिरावट

उधर, राजस्थान में कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. बीती रात न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (बीकानेर) में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा फतेहपुर (सीकर) में 6.6, गंगानगर में 6.9 डिग्री, अलवर में 8 डिग्री, चूरू में 9 डिग्री और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. 4 दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर रीजन में शीतलहर का भी अनुमान है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |