दुर्ग में भयानक वारदात: रात में नशा और शोर का विरोध करने पर भड़कीं लड़कियां, पड़ोसियों पर फेंका एसिड और बरसाए पत्थर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाली 4 युवतियों ने पड़ोसियों पर अचानक एसिड और ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हंगामा मच गया. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

यह घटना रात करीब 9:30 बजे उस समय हुई. देखते ही देखते मामले की सूचना पूरे मोहल्ले में फैल गई और दर्जनों निवासी देर रात ही दुर्ग सिटी कोतवाली पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को हिरासत में लिया है.

सिद्धार्थ नगर के लोगों का कहना है कि इन लड़कियों की गतिविधियां बीते कई दिनों से मोहल्ले के वातावरण को प्रभावित कर रही थीं. उनके अनुसार, लड़कियां अक्सर बाहरी लड़कों को घर बुलाती थीं और देर रात तक नशे का सेवन करती थीं. इससे मोहल्ले के बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था. निवासियों ने कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा. आखिरकार कुछ लोगों ने सोमवार रात शांतिपूर्वक समझाने का फैसला किया.

बातचीत से शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ बुजुर्ग और युवा युवतियों के घर पहुंचे, तो शुरुआत में बातचीत सामान्य रही. लेकिन जैसे ही उन्हें उनकी गतिविधियां बंद करने की सलाह दी गई, बहस शुरू हो गई. गुस्से में युवतियां अचानक घर के अंदर भागीं और कुछ देर बाद ब्लेड और एसिड युक्त टॉयलेट क्लीनर की बोतल लेकर बाहर आईं.

लोगों के संभलने से पहले ही उन्होंने बाहर खड़े समूह पर केमिकल फेंक दिया. एसिड कई लोगों के चेहरे, हाथ और आंखों पर पड़ा, जिससे कुछ लोग जख्मी हो गए. उसके बाद उन्होंने तेज ब्लेड से हमला किया, जिसमें कई निवासियों को गहरे कट लगे. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि युवतियों ने पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पूरा मोहल्ला दहशत में

घटना के कुछ मिनटों के भीतर ही गलियां चीख-पुकार से गूंज उठीं. घायल लोग मदद के लिए चिल्ला रहे . पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अफसर ने बताया कि सिद्धार्थ नगर में 45 लड़कियों की ओर से एसिड और ब्लेड से हमला किए जाने की जानकारी मिली थी. हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ आरोपी छात्राएं हैं, जबकि दो महिलाएं नौकरी करती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |