गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड को आया हार्ट अटैक: पुलिस के सामने हुई मौत, क्राइम स्टोरी का शॉकिंग क्लाइमेक्स

गुजरात के सौराष्ट्र में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था. उसकी जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पुलिस ने फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक का नाम नरेंद्र सिंह ध्रुवेल था और वो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था.

नरेंद्र ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या की थी. घटना सौराष्ट्र की एक सिरेमिक फैक्ट्री के वर्कर्स हॉस्टल में हुई थी. वहां दोनों पिछले तीन महीने से रह रहे थे. एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में नरेंद्र ने अपनी प्रेमिका पुष्पा देवी मरावी को लकड़ी के डंडे और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. मरावी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं. वो उससे रहम की भीख मांगती रही. मगर नरेंद्र का दिल नहीं पसीजा. उसने मरावी के चेहरे पर काटा भी. थोड़ी ही देर बाद मरावी की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की मौत गंभीर चोटों और शारीरिक पीड़ा के कारण हुई थी. पुलिस ने ध्रुवेल को गिरफ्तार किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था.

हालांकि, रविवार सुबह करीब 4 बजे नरेंद्र के सीने में तेज दर्द होने लगा. पुलिसकर्मी उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया. नरेंद्र के परिवार को इस बारे में सूचना दी गई है. लेकिन एक तरफ गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले प्रेमी की मौत की चर्चा अब हर कहीं हो रही है.

अनूपपुर की रहने वाली थी पुष्पा देवी

पुलिस ने बताया- एमपी के डिंडौरी जिले का रहने वाला 25 साल का नरेंद्र सिंह, मोरबी के लखधीरपुर गांव के पास लेक्सस सिरेमिक में मजदूरी करता था. उसे एमपी के ही अनूपपुर जिले की 20 साल की पुष्पा देवी से प्यार हो गया और वे दोनों एक साथ मोरबी आ गए. वे यहां तीन महीने से लिव-इन में साथ रह रहे थे. दोनों लेक्सस सिरेमिक में मजदूरी करते थे. एमपी से आने के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए.

घायल गर्लफ्रेंड को छोड़ भाग गया था

शुक्रवार रात करीब 8 बजे दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें नरेंद्र ने पुष्पा देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे वहीं छोड़ नरेंद्र वहां से भाग गया. इधर हालत नाजुक होने के कारण बेहोशी की हालत में पुष्पा की मौत हो गई. नरेंद्र जब वापस आया, तो उसने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन जब पता चला कि पुष्पा की मौत हो गई है, तो उसने कंपनी के सुपरवाइजर और क्वार्टरमास्टर को बुलाया. उसने 112 पर कॉल किया और पुष्पा देवी की बॉडी को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |