सुरंग में रुका सफर: चेन्नई मेट्रो में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया, ट्रैक पर पैदल चलते दिखे लोग

तमिलनाडु के चेन्नई में मंगलवार सुबह ब्लू लाइन पर मेट्रो टनल में फंस गई और विमको नगर डिपो की ओर जा रहे यात्रियों को ट्रेन से उतरकर अंधेरे में रेल ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक जाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, विमको नगर डिपो से एयरपोर्ट की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन सेंट्रल मेट्रो और हाई कोर्ट स्टेशन के बीच स्थित अंडरग्राउंड टनल में अचानक रुक गई थी.

चेन्नई मेट्रो की ब्लू लाइन विमको नगर डिपो और चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच चलती है. इसमें मंगलवार तड़के तकनीकी खराबी आ गई. यात्रियों ने बताया कि मेट्रो में बिजली चली गई और वह करीब 10 मिनट तक फंसे रहे. इस दौरान लोग हैंडरेल पकड़कर बाहर झांकते हुए हालात समझने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए. कुछ देर बाद मेट्रो प्रशासन की ओर से घोषणा हुई कि यात्रियों को लगभग 500 मीटर दूर हाई कोर्ट स्टेशन तक पैदल चलकर जाना होगा.

सुरंग के अंदर से पैदल निकलते नजर आए लोग

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग कतार बनाकर सुरंग के अंदर से पैदल निकलते नजर आए. माना जा रहा है कि यह पावर आउटेज या तकनीकी खराबी की वजह से हुआ. हालांकि, स्थिति को जल्द ही ठीक कर लिया गया. चेन्नई मेट्रो रेल ने एक्स पर जानकारी दी कि एयरपोर्ट से विम्को नगर डिपो के बीच ब्लू लाइन की सेवाएं दोबारा सामान्य हो गई हैं. वहीं, सेंट्रल मेट्रो से सेंट थॉमस माउंट तक ग्रीन लाइन पर भी सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं.

मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गईं

चेन्नई मेट्रो रेल ने एक्स पर लिखा, “तकनीकी समस्या के कारण, मेट्रो ट्रेन हाई कोर्ट स्टेशन और पुरात्ची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच रुकी रही. तत्काल निकासी की गई और ट्रेन को लाइन से हटा लिया गया. सुबह 6:20 पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया. ब्लू लाइन पर एयरपोर्ट और विम्को नगर डिपो के बीच मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं.“

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |