जलसाजी का नया तरीका कॉल फॉरवर्डिंग, भोपाल में रिटायर्ड डायरेक्टर हुए शिकार

भोपाल: साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं. ओटीपी से अपराध लगभग कम हुए तो अब साइबर अपराधियों ने पार्सल डिलीवरी कॉल फारवर्डिंग स्कैम शुरू कर दिया है. ऐसे ही स्कैम के शिकार राजधानी भोपाल में वित्त विभाग के पूर्व निदेशक हो गए. जालसाजों ने उनका मोबाइल हैक कर दिया और उनके दोस्त, रिश्तेदारों से रुपए मांगने शुरू कर दिए. हालांकि गनीमत यह रही कि उन्हें समय रहते इसकी सूचना मिल गई. उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम में की है.

इस तरह बनाया ठगी का शिकार

पुलिस के मुताबिक राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी में 66 साल के नितिन नांदगांवकर वित्त विभाग के डायरेक्टर रह चुके हैं. पिछले दिनों उनके पास एक कॉल आया. कॉलर ने खुद को ई कॉमर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताया. उसने कहा कि उनका एक पार्सल है, जो उनके घर डिलीवर होना है, लेकिन डिलीवरी ब्वाय आपका एड्रेस नहीं खोज पा रहा. वह आपके मोबाइल पर संपर्क भी नहीं कर पा रहा है, इसलिए आपको उसका नंबर भेज रहा हूं. कृपया उसे कॉल कर लें.

इसके बाद कॉलर ने उन्हें एक स्टार 21 लगा हुआ एक नंबर भेजा. रिटायर्ड डायरेक्टर ने जैसे ही उस नंबर पर कॉल किया, उनका मोबाइल हैक हो गया. उनका वॉट्सअप लॉग आउट हो गया.

पत्नी के नंबर भी हुआ हैक

रिटायर्ड अधिकारी ने मोबाइल पर किसी और डिवाइस से वॉट्सअप चालू होने का मैसेज देखा तो उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल से वॉट्सअप चालू करने की कोशिश की, लेकिन वह मोबाइल भी हैक हो गया. इसके बाद उनके नंबरों से उनके परिचितों और रिश्तेदारों के पास पैसे मांगने के मैसेज पहुंचने शुरू हो गए. हालांकि गनीमत यह रही कि जब रिश्तेदारों को यह मैसेज पहुंचे, तब सभी उनके साथ ही थे. रिश्तेदारों ने उन्हें बताया कि सामने होकर भी यह मैसेज क्यों भेज रहे हैं, तब उन्हें जालसाजी का पता चला. इसके बाद उन्होंन साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने किया अलर्ट

उधर घटना के बाद साइबर सेल के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने लोगों को अलर्ट किया है कि किसी के कहने पर अब कोई कोड वाला नंबर डायल न करें. यह एक तरह के कोड होते हैं, जिनको लगाकर नंबर डायल करने से मोबाइल हैक हो जाता है. जालसालों ने ठगी के लिए अब कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम शुरू किया है. इसमें वे अलग-अलग बहानों से कॉल कर किसी खास नंबर पर कॉल करने के लिए कहते हैं. ध्यान रखें कि कोई भी ई-कॉमर्स कंपनी ओटीपी नहीं मांगती और न ही कॉल फारवर्ड करने के लिए कहती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |