थाने में फफकने लगा मनचलों से परेशान बेटी का पिता, फोन पर रोते देख सरपट दौड़े बीजेपी सांसद

छिंदवाड़ा : “सांसद जी, मेरी बेटी के साथ एक युवक ने छेड़खानी की है. मैं अपनी फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन पुलिस ने मेरी फरियाद नहीं सुनी. उल्टा पुलिस चौकी में ही आरोपी ने आकर मुझे कार्रवाई नहीं करने के लिए धमकाया. अब मैं क्या करूं. आप ही बताइए.” रोते हुए पीड़ित पिता ने ये बातें फोन पर छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू से कही.

पीड़ित पिता ने रोते हुए सांसद को किया फोन

शुक्रवार देर रात फोन पर रोते हुए बेटी की पिता की पीड़ा सुनकर सांसद विवेक साहू तुरंत खुद पुलिस थाने पहुंचे. इसके बाद थाने में मौजूद पुलिस वालों की जमकर क्लास लगाई. मामले के अनुसार शुक्रवार रात सांसद बंटी विवेक साहू की मोबाइल फोन पर घंटी बजती है. जैसे ही सांसद फोन रिसीव करते हैं उधर से रोते हुए एक पीड़ित पिता कहते हैं “उनकी बेटी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की है. उन्होंने दोपहर में धरमटेकड़ी चौकी जाकर लिखित में की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. यहां तक कि आरोपी युवक ने थाने में आकर पीड़ित को ही धमकी दी.

सांसद विवेक साहू बोले- ऐसी लापरवाही सहन नहीं करेंगे

पीड़ित पिता की बात सुनते ही सांसद बंटी विवेक साहू ने उन्हें थाने पहुंचने का कहते हुए खुद भी धरमटेकड़ी चौकी पहुंच गए. सांसद बंटी विवेक साहू ने पुलिस वालों पूछा “इतने संवेदनशील मामले में शिकायत होने के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई.” सांसद ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा.

सांसद विवेक साहू ने कहा “हमारी बहनों और माताओं पर किसी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.” उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी.

कांग्रेस ने उठाए सवाल, महिलाओं पर अत्याचार

छेड़छाड़ से पीड़ित युवती की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में जैसे ही सांसद पुलिस चौकी पहुंचे तो कांग्रेस ने सवाल खड़े किए. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने कहा “हाल ही में रायसेन में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई. छिंदवाड़ा में पुलिस छेड़छाड़ से पीड़िता की शिकायत नहीं लिख रही, उल्टा आरोपी थाने में जाकर पीड़ितों को धमका रहे हैं. खुद सांसद को पुलिस चौकी में जाकर कार्रवाई के लिए बात करनी पड़ रही है. इन सब बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था किस तरीके से बिगड़ी हुई है.”

सांसद ने डांटा तो थाना प्रभारी ने बनाया बहाना

इस मामले में कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया “दो पक्षों में मारपीट हुई थी. बाद में पता चला कि विवाद लड़की से छेड़खानी के चलते हुआ था. पुलिस चौकी में लिखित में शिकायत दी गई थी लेकिन महिला पुलिस अधिकारी बटक खापा थाना छिंदवाड़ा शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर है. वहां पर महिला से संबंधित अपराध की कायमी के लिए गई थी. इसलिए छिंदवाड़ा में मामला दर्ज करने में देरी हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |