नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! सिरफिरा आशिक हॉस्टल में घुसा, प्रेमिका के सीने में मारी गोली, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिरफिरे आशिक ने हॉस्टल में घुसकर अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया. बताया जा रहा है कि दोनों की आपस में पहले बहस हुई थी. बहस के दौरान बॉर्यफ्रेंड ने बंदूक सटाकर उसके सीने में गोली मार दी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है.

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, ये मामला फेस 2 थाना क्षेत्र इलाके के याकूबपुर का है. यहां देर रात करीब 11 बजे बिहार के रहने वाले आरोपी कृष्ण ने अपनी ही प्रेमिका को किसी विवाद के चलते गोली मार दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पहले दोनों की बीच बहस हुई

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका का पहले से ही प्रेम संबंध है. जहां मृतक युवती जॉब करती थी, आरोपी पहले उसी कंपनी में काम करता था. हॉस्टल में रहने वाली अन्य युवतियों से जानकारी करने पर पता चला है कि आरोपी यहां आया और मृतका से किसी बात को लेकर बहस करने लगा.

बहस करते-करते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लड़की को गोली मारी और मौके से फरार हो गया. युवती की हत्या के बाद आसपास सनसनी फैल गई. डीसीपी ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सप्ताह में यह दूसरी घटना याकूबपुर में हुई है. इससे पहले एक नाबालिक की गला दबाकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |