ग्वालियर में दिखी बर्निंग बस, जलकर हुई खाक, सवार थे 30 से अधिक यात्री

ग्वालियर: बीती रात आगरा से छतरपुर जा रही बस में आग लगने की घटना सामने आई है. हादसे के समय बस में 30 से 35 लोग सवार थे. ड्राइवर की सूझबूझ और यात्रियों की समझदारी से बड़ी अनहोनी टाल गई, लेकिन आग की चपेट से पूरी बस जलकर खाक हो गई. माना जा रहा है कि बस की छत पर रखा कोई सामान शायद हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. इस मामले को लेकर पुलिस और दमकल विभाग की तकनीकी टीम घटना की जांच कर रही है.

छतरपुर की ओर जा रही थी यात्री बस

घटना ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में घटित हुई. सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात नेशनल हाईवे पर आगरा से यात्री बस ग्वालियर होते हुए छतरपुर-पन्ना की ओर जा रही थी. तभी अचानक बस के इंजन में आग का धुआं उठने लगा. ये देखते ही चालक ने बस को किनारे पर खड़ा किया और तत्काल सभी यात्री बस से उतर गए. वहीं, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चंद मिनटों में पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया.

आग बुझाने दमकल को करनी पड़ी मशक्कत

घटना के बाद ग्वालियर के दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई, तुरंत फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. लेकिन आग इतनी बेकाबू हो चुकी थी कि एक और फायर ब्रिगेड वाहन बुलानी पड़ी, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी.

फायर ऑफिसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि “बस के नंबर दोनों ओर से जल चुके थे और मौके पर कोई भी सवारी या गाड़ी चालक नहीं मिले. उनका घंटों इंतजार भी किया गया, लेकिन कोई नहीं आया. इसलिए अभी बस के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस गुड़गांव साइड से आ रही थी. ये हादसा इंजन में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ होगा. घटना की जांच की जा रही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |