विदिशा में नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, हत्या या आत्महत्या संस्पेस बरकरार

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में नायब तहसीलदार कविता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मौत आत्महत्या है या हादसा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. घटना सांची रोड स्थित राजस्व परिसर में मंगलवार की है. पुलिस प्रशासन ने पूरे राजस्व परिसर को सील कर दिया है. पुलिस सुसाइड और हादसा, दोनों ही एंगल से जांच रही है.

तीसरी मंजिल की छत से अचानक गिरीं कविता कड़ेला

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिन में करीब 11 कविता कड़ेला राजस्व विभाग के अपने सरकारी आवास की तीसरी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिर गईं. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत जैन ने बताया कि “कविता को गंभीर हालत में लाया गया था. गंभीर चोटें होने की वजह से उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी.” घटना की खबर फैलते ही आवासीय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. छत पर एक जोड़ी चप्पल मिली है.

प्रारंभिक जांच में लग रहा आत्महत्या का मामला

सूचना के बाद मौके पर विदिशा कलेक्टर, कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने पूरे आवासीय परिसर को तरह सील कर दिया. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया. पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है. हर संदेहास्पद चीज को पुलिस ने कलेक्ट कर लिया. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस हर एंगल से मामले की कर रही है जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि “यह अत्यंत दुखद घटना है. मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गिरने के बाद गंभीर चोट से मौत हुई है. हालांकि गिरने का कारण क्या था. यह घटना दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई, इसकी जांच चल रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच के अन्य पहलुओं के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकल पाएगा. थाना सिरोंज की महिला अधिकारी उर्मिला को जांच अधिकारी बनाया गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |