दहशत! 6 साल के बच्चे पर पिटबुल का हमला, कान काट खाया, मासूम को सफदरजंग अस्पताल किया रेफर, इलाके में गुस्सा

राजधानी दिल्ली में फिर एक बार डॉग बाइट का मामला देखने को मिला. इस बार प्रेम नगर इलाके में पिटबुल नस्ल के डॉगी ने 6 साल के लड़के को अपना शिकार बनाया. बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.

वीडियो में, एक पिटबुल छह साल के बच्चे की ओर दौड़ता हुआ और बच्चा भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे आक्रामक कुत्तों को पालने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पड़ोसी के डॉगी ने किया अटैक

पुलिस का कहना है कि यह घटना पिछले रविवार शाम को हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. बच्चा विनय एन्क्लेव में अपने घर के बाहर खेल रहा था. अचानक, पड़ोसी का पालतू कुत्ता पिटबुल सड़क पर आ गया और बिना किसी उकसावे के बच्चे पर हमला कर दिया. पिटबुल के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि कुत्ते ने उसका दाहिना कान काट लिया.

मुश्किल से बचाया गया

कुत्ते ने बच्चे का कान पकड़कर उसे जमीन पर घसीटा. बच्चे की चीख सुनकर एक महिला दौड़कर आई और बच्चे को कुत्ते से बचाने की कोशिश की. इसी बीच एक और शख्स मदद के लिए पहुंचा. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह शख्स बच्चे को सुरक्षित जगह पर ले जा रहा था, तब महिला कुत्ते को काबू करने की कोशिश कर रही थी.

पड़ोसियों की मदद से माता-पिता बच्चे को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले गए. बाद में बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का इलाज चल रहा है. पुलिस ने कुत्ते के मालिक राजेश पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |