दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल! 12 इलाकों में AQI 400 के पार, हवा में घुले जहर से लोग परेशान, जानें अपने इलाके का हाल

दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खराब हो रही है. लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है. धुंध की चादर में लिपटी राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है. हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है. आंखों में जलन और गले में खराश जैसी स्वास्थ्य समस्याएं लोगों को हो रही है. सुबह और शाम के वक्त हवा में धुंध की परत साफ दिखाई दे रही है.

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का AQI 400 के पार है. समीर ऐप के मुताबिक इनमें आनंद विहार का AQI- 427अशोक विहार का AQI- 421बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-431जहांगीरपुरी का AQI-438, नरेला 415नेहरू नगर का 405, नॉर्थ कैंपस का 401, पटपड़गंज का 400, पंजाबी बाग का 412, रोहिणी का 438, सोनिया विहार का 403, विवेक विहार का 446, वजीरपुर का 449 है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है, जहां AQI 470 है.

इन इलाकों में AQI 300 के पार

इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है. आया नगर का AQI- 340, चांदनी चौक का AQI- 392मथुरा रोड का AQI- 362कर्णी सिंह का AQI- 361डीटीयू का AQI- 398, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI- 387आईजीआई एयरपोर्ट का AQI- 338दिलशाद गार्डन का AQI-320, आईटीओ का AQI- 384जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 364, लोधी रोड का AQI- 339,

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 320, मंदिर मार्ग का AQI- 300, नजफगढ़ का AQI-335, द्वारका का 313, ओखला फेज 2 का 378, पूसा का 355, RK पुरम का 394, शादीपुर का 331, सीरीफोर्ट का 382, अलीपुर का AQI- 397 है. वहीं गाजियाबाद का AQI भी 426 है. गुरुग्राम का 286 और नोएडा का 396 AQI दर्ज किया गया है.

दिल्ली के तापमान में होगी गिरावट

वहीं दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड की भी दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट होने की की आशंका है, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. यानी ठंड में और इजाफा होगा. दिल्ली में लोगों को सुबह-शाम की ठंड ज्यादा परेशान कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |