हरिद्वार में अनिरुद्धाचार्य का तीखा हमला: ‘बॉलीवुड अपनी फिल्मों के जरिए देश में फैला रहा है लव जिहाद’, लोगों को किया आगाह

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने उन्होंने एक फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि भारत में बॉलीवुड लव जिहाद फैला रहा है. इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है.संतों ने हमेशा से सनातन की रक्षा की है और आगे भी करेंगे.

अनिरुद्धाचार्य ने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम सही दिशा में है, लेकिन अब ज़रूरी है कि बच्चों को राम और भरत जैसे आदर्श चरित्रों के जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जाए. भारत में ऐसी शिक्षा का भी होना जरूरी है, जिसमें साइंस के अलावा वैदिक गणित भी पढ़ाया जाता हो.

‘सनातन बोर्ड का गठन जरूरी’

भूपतवाला क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जैसे अन्य धर्म अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा देते हैं, वैसे ही सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए एक सनातन बोर्ड का गठन आवश्यक है. उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों को पूर्ण रूप से मांस और मदिरा मुक्त बनाना चाहिए और इसके लिए सरकारों से सामूहिक रूप से निवेदन किया जाना चाहिए.

कार्यक्रम में ये संत भी रहे शामिल

अनिरुद्धाचार्य और देवकीनंदन ठाकुरहरिद्वार के अमेरिकन आश्रम में आयोजित विश्व सनातन महापीठ के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज सहित कई संत और धर्माचार्य भी उपस्थित रहे. संतों ने देश की शिक्षा प्रणाली पर चर्चा करते हुए सनातन बोर्ड की मांग को दोहराया. इसके साथ ही हरिद्वार को मांस और मदिरा मुक्त किए जाने की भी जोरदार मांग उठाई गई.

बाबा हठयोगी और रामविशाल दास महाराज देशभर के धर्माचार्यों और समाजसेवियों के सहयोग से हरिद्वार में विश्व सनातन महापीठ का निर्माण कर रहे हैं. इसके लिए करीब 100 एकड़ भूमि तय की गई है, जहां विश्व सनातन संसद, विभिन्न प्रमुख मंदिरों के प्रतिरूप, विश्वविद्यालय, चिकित्सालय और गौशाला जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इनका उद्देश्य सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर मजबूत करना और सनातनियों को एक मंच पर एकजुट करना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |