जमानत नहीं मिला तो जज के घर पर हमला, न्यायाधीशों की सुरक्षा पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त

जबलपुर : अनूपपुर में जज के सरकारी आवास पर हमले का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया है. न्यायाधीश के सरकारी आवास में हमले व अन्य जिलों में जिला न्यायाधीशों के घर हुई चोरी की घटनाओं पर हाईकोर्ट ने पुलिस व प्रशासन से जवाब मांगा है. न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा संबंधित संज्ञान याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ को बताया गया कि हाल ही में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

जजों की सुरक्षा में बार-बार सेंध

इससे पहले 23 जुलाई 2016 को मंदसौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यायाधीश राजवर्धन गुप्ता के साथ मारपीट की घटना पर भी हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया. इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के तत्कालीन रजिस्ट्रार जनरल मनोहर ममतानी ने जांच कर हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की थी. हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीशों और उनके परिवारों की सुरक्षा के मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के निर्देश दिए थे.

हाईकोर्ट ने पूर्व में याचिका की सुनवाई करते हुए पूरे प्रदेश के कोर्ट परिसरों के चारों ओर पर्याप्त ऊंचाई की बाउंड्री वॉल, कोर्ट परिसर में पुलिस चौकियां तथा जजों के आवासीय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे.

जमानत नहीं देते पर जज के आवास पर हमला

याचिका पर शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अनूपपुर के मामले को भी सुना गया. इस मामले में जमानत आवेदन निरस्त करने पर अनूपपुर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छाबड़ा के सरकारी आवास पर हमला हुआ था, इसपर युगलपीठ ने नाराजगी व्यक्त की. युगलपीठ ने पेश की गई जानकारी को रिकॉर्ड में लेते हुए उप महाधिवक्ता को सरकार इस संबंध में सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |