रतलाम में शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में किया परिवर्तन, प्राइवेट स्कूलों ने नहीं किया आदेश का पालन

रतलाम: बढ़ती सर्दी और आने वाले हफ्ते में शीतलहर की संभावना को देखते हुए रतलाम कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने नर्सरी से 8वीं तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सुबह 9 बजे से क्लास शुरू करने का नोटिस जारी किया है, लेकिन शिक्षा विभाग के आदेश का पालन कुछ निजी स्कूलों ने नहीं किया है. गुरुवार सुबह निजी स्कूल के बच्चों को अन्य समय में पढ़ाई करने जाना पड़ा.

सभी स्कूल के समय में बदलाव

बीते कई दिनों से मालवा निमाड़ के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है. इसके मद्देनजर रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने शीतलहर के कारण कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे किए जाने का आदेश शिक्षा विभाग को दिया था. शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी किया था. जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि “इस संबंध में आदेश बुधवार को ही जारी कर दिए गए थे. यह आदेश शासकीय स्कूलों के साथ ही सभी बोर्ड के निजी स्कूलों पर भी लागू है.”

नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी राहत

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 से पहले नहीं हो सकेगा. यह आदेश सभी शासकीय ,अशासकीय और सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा. इसके साथ ही सभी शासकीय आंगनवाड़ियों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं. इस आदेश से स्कूली बच्चों को कड़ाके की सर्दी में क्लास जाने की समस्या से राहत मिल सकेगी.

शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद निजी स्कूलों द्वारा बच्चों के समय में परिवर्तन नहीं किया गया. जिस पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर नाराजगी भी व्यक्त की. इस पर नजी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि “शिक्षा विभाग से मिले आदेश के बाद अभिभावकों को सूचना नहीं दी जा सकी थी. इस वजह से गुरुवार की बजाय शुक्रवार से आदेश का पालन किया जाएगा.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |