बिहार में रिकॉर्ड! नीतीश कुमार थोड़ी देर में बनेंगे 10वीं बार मुख्यमंत्री, कैसी होगी उनकी नई कैबिनेट और कौन होंगे मंत्री?

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार थोड़ी देर में शपथ लेने जा रही है. नीतीश अपनी नई कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं तो कुछ पुराने चेहरों को बरकरार रख सकते हैं. कहा जा रहा है कि नई सरकार में एनडीए के घटक दलों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से सबसे अधिक 17 मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से 15 मंत्री बनेंगे.

सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में कैबिनेट को लेकर जो सहमति बनी है, उसके तहत बीजेपी के पास स्पीकर के अलावा 17 मंत्री पद होंगे. जेडीयू के कोटे से 15 लोग मंत्री बनाए जाएंगे. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के 2, तो जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) से 1-1 मंत्री बनेंगे. नीतीश के अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

मंत्री की रेस में दिलीप जयसवाल भी

नीतीश सरकार में बीजेपी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भी मंत्री बन सकते हैं. और इनके अलावा श्रेयसी सिंह, राम निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नारायण शाह, राम कृपाल और संजय टाइगर के नाम मंत्री के रूप में चर्चा में हैं.

जबकि जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों के रूप में ज्यादातर पुराने चेहरों को ही रखने की बात कही जा रही है. इनमें विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज और सुनील कुमार चर्चा में चल रहे हैं.

मांझी और कुशवाहा के बेटे बनेंगे मंत्री!

इनके अलावा एलजेपी (आर) कोटे से संजय पासवान, राजू तिवारी और राजीव रंजन सिंह (डेहरी) का नाम सबसे आगे चल रहा है. तो वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हम (HAM) पार्टी से संतोष सुमन को ही मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.

संतोष सुमन जीतन राम मांझी के बेटे हैं और वह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे. इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उपेंद्र के बेटे दीपक प्रकाश का नाम चल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |