आत्मघाती हमले से कश्मीर में दहशत! उमर के हमले का शिकार बिलाल, 10 दिन बाद कफन में गांदरबल लौटा, पूरे इलाके में कोहराम

दिल्ली ब्लास्ट की उस खतरनाक शाम का शिकार जम्मू कश्मीर के रहने वाला एक मजदूर हो गया. कार ब्लास्ट में मरने वाले इस शख्स की उम्र 30 साल है. इनके शव को जम्मू-कश्मीर के गांदरबलजिले के कंगन इलाके में 19 नवंबर को उनके घर पर ले जाया गया. दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस जोरादर धमाके में मजदूर बिलाल अहमद सांगो बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनका राजधानी के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बिलाल की मौत हो गई.

बिलाल की मौत से परिवार के लोग टूट गए, उन्हें पड़ोसियी भी इससे बहुत दुखी थी, जिन्होंने बचपन से ही बिलाल के साथ समय बिताया था. बिलाल की मौत से दुखी और उसे अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों गांव के लोग मौके पर पहुंचे. इनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल थे. रोते बिलखते लोग मौके पर इक्ट्ठा होकर बस एक ही बात कह रहे थे कि घर का सहारा बिलाल घरवालों को छोड़कर चला गया. बिलाल कई साल पहले रोजी-रोजी की तलाश में दिल्ली गया था.

सुपुर्द-ए-खाक हुए बिलाल

बिलाल का शव जब उनके गांव पहुंचा तो उनके जनाज़े को पैतृक कब्रिस्तान ले जाया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए MLA कंगन मियां मेहर अली भी पहुंचे. सैकड़ों लोगों ने दुआ की और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया. बिलाल के इस तरह जाने से माहौल गम से भरा था और ठंडी पतझड़ की हवा में विदाई की चीखें गूंज रही थीं.

मीडिया से बात करते हुए, MLA मेहर अली ने कहा कि इस गम की घड़ी में परिवार को हमेशा मदद मिली है और आने वाले दिनों में भी मिलती रहेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी कश्मीरी को शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. इस गरीब परिवार के लिए जो भी मदद ज़रूरी होगी, वह दी जाएगी.

परिवार में कमाने वाला अकेला था उमर

सदमे से अभी भी उबर रहे दुखी परिवार ने अब सरकार और LG प्रशासन से मुआवज़े और लगातार मदद की अपील की है. बिलाल के एक रिश्तेदार ने कहा कि हम एक गरीब परिवार हैं. वह हमारी अकेली उम्मीद थे. परिवार वालों ने कहा कि बिलाल 2019 से दिल्ली में काम कर रहा था, और अपने घर का गुज़ारा करने की कोशिश कर रहा था. वह इस दुखद धमाके में मारे गए तेरह लोगों में से एक था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |