सपा को बड़ा झटका! वरिष्ठ विधायक सुधाकर सिंह का निधन, वे नेता जिन्होंने मुलायम के खिलाफ भी की थी बगावत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर सुधाकर सिंह का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय से लीवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सुधाकर सिंह महज 58 वर्ष के थे. उनके निधन से सपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

सुधाकर सिंह कोई आम नेता नहीं थे. वे जनता के बीच गहरी पैठ रखने वाले, हाजिरजवाबी और बेबाकी के लिए जाने जाते थे. उनकी राजनीतिक यात्रा भी उतनी ही रोचक और संघर्षपूर्ण रही जितना उनका व्यक्तित्व.

आशीर्वाद देकर लौट रहे थे घर

दिल्ली में माफिया मुख्तार अंसारी के छोटी बहु और उमर अंसारी की पत्नी को आशीर्वाद देकर घर लौट रहे थे. उसी दौरा उनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया. जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई. सुधाकर सिंह मधुबन विधान सभा से एक बार घोसी विधान सभा से दो बार समाजवादी पार्टी कुल तीन बार सपा के विधायक रह चुके हैं. सुधाकर सिंह पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे वो जनता की आवाज उठाते समय दर्जनों बार जेल जा चुके हैं.

मुलायम सिंह यादव से भी भिड़ गए थे सुधाकर!

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने घोसी सीट से सुधाकर सिंह का टिकट काट दिया था. नाराज सुधाकर ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया और निर्दल ही चुनाव लड़ गए. बाद में मुलायम खेमे और अखिलेश खेमे में सुलह हुई तो सुधाकर फिर सपा में वापस लौट आए. यह वाकया उनकी जुझारूपन और सिद्धांतों की राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण था.

2023 उपचुनाव में मिली बड़ी जीत

2022 में घोसी से सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद 2023 में उपचुनाव हुआ. दारा सिंह चौहान भाजपा में चले गए थे और योगी सरकार ने उन्हें हर हाल में जिताने का पूरा जोर लगा दिया. पूरी सरकारी मशीनरी, प्रशासन, पुलिस सब लगा दिया गया. भाजपा ने दारा सिंह चौहान को फिर मैदान में उतारा लेकिन सुधाकर सिंह ने अखिलेश यादव की पूरी ताकत और अपनी जनता की ताकत से मुकाबला किया.

सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को करीब 50 हजार वोटों के विशाल अंतर से धूल चटा दी. यह जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं थी, बल्कि योगी सरकार के लिए करारा तमाचा थी. घोसी की जनता ने साफ बता दिया कि वे सुधाकर के साथ हैं. सुधाकर सिंह की इसी बेबाकी और जनता से सीधे जुड़ाव की वजह से उन्हें पूर्वांचल में शेर-ए-घोसी कहा जाने लगा था. अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सुधाकर भाई हमारे परिवार के सदस्य थे. उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. सपा ने एक योद्धा खो दिया. सुधाकर सिंह का पार्थिव शरीर आज शाम घोसी लाया जाएगा, जहां कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |