इंदौर से अंतरराज्यीय बस सेवा का विस्तार! नागपुर के बाद अब लखनऊ और अयोध्या भी कनेक्ट, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

इंदौर: मध्य प्रदेश राज्य परिवहन सेवा बंद होने के बाद अब नगरीय निकाय जिला स्तर पर परिवहन सेवा संचालित कर रहा है. इंदौर इस मामले में अग्रणी है. जहां से अब अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की गई है. मंगलवार को इंदौर के महापौर और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बस को हरी झंडी दिखाकर महाराष्ट्र के नागपुर के लिए रवाना किया.

इंदौर से नागपुर तक चलेगी बस

इंदौर में स्थानीय परिवहन के लिए कई साल पहले अस्तित्व में आया अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (aictsl) शहर में विभिन्न रूटों पर बस ऑपरेट कर रहा है. वहीं ई-बस और सीएनजी गैस से चलने वाली बस के मामले में भी एआईसीटीएसएल अव्वल रहा है. इधर राज्य परिवहन निगम बंद होने के बाद शहर के यात्रियों को निजी बस ऑपरेटरों के भरोसे रहना पड़ता था, जिसके कारण न केवल किराया ज्यादा लगता है बल्कि यात्री यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर भी चिंतित रहते हैं.

लखनऊ और अयोध्या के लिए जल्दी शुरू होगी लग्जरी बस सेवा

कई यात्रियों की सुरक्षा सहित विभिन्न शिकायतों के बाद इंदौर नगर निगम और अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस ने नागपुर के लिए भी बस का संचालन शुरू किया है. मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया. इस दौरान महापौर भार्गव ने कहा कि “इंदौर में अब तक एआईसीटीएसएल की भूमिका स्थानीय स्तर पर बस चलाने की थी, लेकिन अब जन सहयोग के माध्यम से बस का ऑपरेशन नागपुर तक हो सकेगा. नागपुर के बाद जल्द ही लखनऊ और अयोध्या के लिए भी लग्जरी बस सेवा शुरू की जाएगी. इसके लिए हाल ही में टेंडर जारी किए गए हैं.”

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “नागपुर जाने वाली बस में हरदा बैतूल के यात्री भी सफर कर सकेंगे. 36 सीट वाली लग्जरी बस में ऑपरेशन का नियंत्रण एआईसीटीएसएल का रहेगा.” फिलहाल 188 बस का संचालन इंदौर शहर में हो रहा है. जिसमें 107 सिटी बस, 36 मिनी बस, 5 सीएनजी बस और 24 आई बस शामिल हैं. इसके अलावा एआईसीटीएसएल की बसें इंदौर से खंडवा, धार, खरगोन, बड़वानी और उज्जैन सहित देवास के लिए चलाई जा रही है, हालांकि अब राज्य के बाहर भी बस संचालन होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |