दुर्ग में फायरिंग, भाई की हत्या का बदला लेने बाहर से बुलाए शूटर, 6 गिरफ्तार

दुर्ग: जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी के मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस ने कर दिया है. इस वारदात में शामिल मास्टर माइंट सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

भाड़े के शूटर बुलाकर युवक की जान लेने की कोशिश: दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे की घटना है. जामुल के घासीदास नगर स्थित ईदगाह के सामने संतोषी पारा कैम्प – 2 में रहने वाले विकास प्रजापति को अज्ञात व्यक्ति ने बर्थडे इवेन्ट मैनेजमेंट का काम देने के नाम पर फोन कर बुलाया. विकास प्रजापति ईदगाह के पास कॉल करने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था. तभी मोटर साइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और विकास को “तुम शिवम साव की हत्या में शामिल थे, कहकर” जान से मारने के लिए पिस्टल से फायरिंग की. गोली विकास के दाहिने कान के पास से गुजरते हुए निकल गई.

भिलाई दुर्ग में यूपी बिहार जैसा क्राइम: फायरिंग के बाद दोनों अज्ञात आरोपी मोटर साइकिल से भाग गये. इस घटना के तुरंत बाद विकास प्रजापति जामुल थाना पहुंचा और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. दुर्ग पुलिस ने मामले में धारा 109 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की.

दुर्ग पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार: दुर्ग पुलिस की जांच में पता चला कि दिसंबर 2024 में हुए शिवम साव हत्याकांड में 5 आरोपी जेल भेजे गए थे. इसी हत्या का बदला लेने के लिए शिवम के चचेरे भाई करण साव ने बिहार शरीफ से भाड़े के शूटर बुलवाए थे. उन्हें गाड़ी, बाइक और सिम कार्ड उपलब्ध करवाए गए थे. इसी षडयंत्र के तहत 14 नवंबर को विकास प्रजापति की हत्या की कोशिश की गई. पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल करण साव, उसका भाई ऋषभ साव, बड़े पापा संजय साव, चाचा संतोष साव, बड़े पापा विनय कुमार साव, दोस्त सुमीत कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. मुख्य शूटरों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम दबिश दे रही है. बता दें विकास प्रजापति का नाम शिवम साव हत्याकांड में था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |