दिल्ली में सांसों पर संकट! AQI लगातार 400 के पास, दमघोंटू हवा से लोग बेहाल, प्रदूषण से कोई राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला जहर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है. सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. समीर ऐप के मुताबिक आज भी तीन इलाकों में AQI 400 के पार है. इनमें बवाना का AQI- 419, जहांगीरपुरी का AQI- 414, वजीरपुर का AQI-410 है, जहां हवा बेहद गंभीर श्रेणी में है.

इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है. इनमें अलीपुर का AQI– 373, आनंद विहार का AQI– 382, अशोक विहार का AQI– 381, आया नगर का AQI- 306, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-348, चांदनी चौक का AQI- 380, मथुरा रोड का AQI- 349, कर्णी सिंह का AQI– 324, डीटीयू का AQI– 383, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI– 339, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 337, मुंडका का AQI- 359, नरेला का AQI- 387, नेहरू नगर का AQI-381, नॉर्थ कैंपस का AQI- 356 है.

300 के पार इन इलाकों का AQI

ओखला फेज-2 का AQI- 349, पटपड़गंज का AQI– 349, पंजाबी बाग का AQI- 371, पूसा का AQI-328, आरके पुरम का AQI- 364, रोहिणी का AQI- 384, आरके पुरम का AQI- 364, रोहिणी का AQI-384, शादीपुर का AQI- 296, सीरीफोर्ट का AQI– 338, सोनिया विहार का AQI– 372, श्री अरबिंदो मार्ग का 303, विवेक विहार का AQI– 396,आईजीआई एयरपोर्ट का AQI– 305, दिलशाद गार्डन का AQI-320, आईटीओ का AQI- 358 है.

हालांकि, कुछ इलाकों में 300 से कम AQI भी है. इनमें नजफगढ़ का AQI-295, लोधी रोड का AQI- 199, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 281, मंदिर मार्ग का AQI- 197, द्वारका का AQI- 279 है, लेकिन स्थिति यहां भी खराब है. क्योंकि हवा की गुणवत्ता इन इलाकों में भी खराब ही है. वहीं गाजियाबाद का AQI भी 418 है. गुरुग्राम का 271 और नोएडा का 362 AQI दर्ज किया गया है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है. दिल्ली का AQI 459 है.

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट

वहीं अगर दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है और प्रदूषण से भी लोगों की हालत खराब है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. सोमवार को सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |