मध्य प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट में आग, गैस कन्वर्ट करने के दौरान पाइप फटा, कर्मचारी घायल

नर्मदापुरम: मुहासा इंडस्ट्री प्लांट में स्थित आईनॉक्स ऑक्सीजन प्लांट में रविवार को एक हादसा हो गया. हादसा खाली टैंकर से नाइट्रोजन गैस को कन्वर्ट करने के दौरान हुआ. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिक्युरिटी गार्ड एवं स्टाफ की मदद से नर्मदापुरम के मालवी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मौके पर माखन नगर तहसीलदार एवं पुलिस स्टाफ पहुंचा और मौके स्थल की जानकारी लेकर पंचनामा बनाया. यह प्लांट कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन के लिए सुर्खियों में रहा था.

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट
मोहासा में स्थित मेसर्स आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्रदेश के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट में से एक है. यहां से रोज बड़े पैमाने पर गैस सप्लाई की जाती है. गैस की बड़ी उत्पादन इकाई होने के कारण प्लांट में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य प्रतिदिन किया जाता है. एसडीएम जय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”मुहासा में इंडस्ट्रियल प्लांट में आईनॉक्स ऑक्सीजन प्लांट है जहां टैंकर खाली करने के दौरान उसका जो प्रेशर कम किया जा रहा था, यह काम परिसर में ही किया जा रहा था. उसी समय गैस कंवर्ट करने के दौरान आग लग गई और एक ऑपरेटर महेंद्र यादव झुलस गया.

घायल को मालवी हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. वह प्रॉपर डॉक्टरों की देखरेख में ऑब्जर्वेशन में हैं. आगे की स्थिति में डॉक्टर जैसा बताएंगे उपचार किया जाएगा.” उन्होंने बताया कि, टैंकर में ऑक्सीजन गैस थी. मामले में जांच की जाएगी, तहसीलदार ने पंचनामा की कार्रवाई कर ली है. ऑपरेटर के लिए क्या आर्थिक मदद की जाएगी उसके संबंध में बात की जाएगी.”

घायल के भाई हेमंत यादव ने बताया कि, ” घायल महेंद्र यादव मेरा भाई है. वह खाली टैंकर से प्रेशर रिलीज कर रहा था, तभी पाइप फट गया. जिसकी वजह से उसका चेस्ट और चेहरा जल गया है. मेरा भाई आईनॉक्स प्रोडक्ट कंपनी में रिफिलिंग का कार्य करता था. घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड जो उनके साले हैं उन्होंने परिजनों को सूचना दी.” उन्होंने बताया कि रविवार का दिन था और स्टाफ से वहां पर कोई जिम्मेदार आदमी नहीं था. सेफ्टी डिपार्टमेंट वालों की छुट्टी थी. डॉक्टर ने बताया कि आपके भाई की अभी गंभीर स्थिति है, 24 घंटे में जो कुछ होगा तो बताया जाएगा.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |