मोहन यादव के प्रचार वाली 25 सीटें, जानिए कैसे बदला बिहार विधानसभा चुनाव में सीन

भोपाल: बिहार विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी इम्तेहान था. उन्होंने बिहार की जिन 25 सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 21 सीटों पर एनएडी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में मोहन यादव की परफार्मेंस क्या उन्हें बीजेपी में राष्ट्रीय फलक पर पिछड़े वर्ग की राजनीति में मजबूत चेहरे के तौर पर स्थापित कर गई है.

बिहार की ये 25 सीटें जहां मोहन ने सीन बदला

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अलग-अलग अंचल में 25 सीटों पर प्रचार किया था. इनमें से 21 सीटें ऐसी हैं, जिन पर एनडीए के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. ये सीटें एनडीए के पक्ष में जाती दिखाई दे रही हैं. बीते एक महीने में मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में धुंआधार सभाएं और रोड शो किए थे. आज नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान वास्तव में उत्साहवर्धन करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुत मिला.

बिहार की इन 21 सीटों पर चला मोहन का भी मैजिक

बिहार विधानसभा की 25 सीटों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धुआंधार प्रचार किया. इनमें पटना शहरी क्षेत्र में आने वाली कुम्हरार, पटना ग्रामीण की सीट बिक्रम हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मानेर, फुलपारस, फतुहा, बांकीपुर मधेपुरा, बिसफी, वजीरगंज, बेलहार, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी शामिल हैं. इनमें से 21 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

मध्य प्रदेश के 75 नेताओं ने संभाली थी कमान

सीएम डॉ मोहन यादव से लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, डॉ नरोत्तम मिश्रा अरविंद भदौरिया सहित करीब 75 नेता बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार और रणनीति में पिछले 4 महीनों से लगे हुए थे. प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और हितानंद शर्मा को तिरहुत और मिथिला जोन में तैनात किया गया था. तिरहुत जोन की 28 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी. इनमें 26 सीटों पर एनडीए केंडिडेट लीड कर रहे हैं. वहीं मिथिला जोन की 30 सीटों में से 24 पर एनडीए केंडिडेट बढ़त बनाए हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |