छपरा से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव! नतीजों से पहले पहुंचे मां विंध्याचल देवी की शरण में, जीत के लिए मांगी मन्नत

बिहार में 14 नवंबर 2025 को चुनावी नतीजे आने जा रहे हैं. सभी की नजरें इसपर हैं कि इस बार के इलेक्शन में कौन बाजी मारेगा. हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में भोजपुरी कलाकारों की सक्रियता नजर आई है. जहां एक तरफ जनसुराज पार्टी से रितेश पांडे चुनावी मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी की ओर से छपरा से खेसारी लाल यादव ने चुनाव लड़ा है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं.

इसी बीच खेसारी लाल यादव मिर्जापुर स्थित मां विंध्याचल देवी मंदिर पहुंचे हैं और उन्होंने माता रानी से अपने जीत के लिए कामना की है. इस दौरान की फोटो भी सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे मां विंध्याचल देवी के सामने खेसारी लाल हाथ जोड़कर खड़े हैं और भक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं.

खेसारी लाल ने शेयर की फोटो

खेसारी लाल यादव ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर की है जिसमें वे मां की आराधना करते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- माई विंध्याचल वाली की जय जय जय. फोटो पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं और उनके फैंस ये दावा कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में खेसारी अव्वल आएंगे. एक शख्स ने लिखा- भैया के जिता दीं माई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- फुल सपोर्ट है भैया आपको. एक अन्य शख्स ने लिखा- जय माता दी.

शुरुआती रुझान में कैसा है खेसारी लाल का हाल?

चुनाव की बात करें तो बिहार की 243 सीटों पर नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती रुझान में एनडीए अच्छी मार्जिन के साथ आगे चल रही है वहीं महागठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है. छपरा सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी और जेएसपी के जे पी सिंह हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन तीनों में से कौन आगे निकलता है और किसे छपरा की जनता का विश्वास मिलता है. फिलहाल छपरा से खेसारी लाल यादव शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |