धमाके वाली I20 कार में डॉ. उमर! DNA टेस्ट से पुष्ट हुई खबर, आतंकी साजिश की परतें खुलीं, कैसे हुआ ब्लास्ट?

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ रही है. सरकार ने भी इसे आतंकी हमला मान लिया है. वहीं दूसरी तरफ कार में सवार युवक को लेकर भी अब तय हो गया है कि i20 कार चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर ही था. इस बात की पुष्टि DNA से हुई है.

जांच एजेंसियों ने डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स से मैच करवाया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स मैच कर गए है. इस बात का भी खुलासा हुआ है कि विस्फोट के बाद, डॉ. उमर का पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंस गया था.

ब्लास्ट से पहले हुईं थी कई गिरफ्तारियां

दिल्ली में ब्लास्ट से पहले देशभर के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे. ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के कारण उमर डर गया था. यही वजह है कि उसने आनन-फानन में इस घटना को अंजाम दिया है.

दो साल से जमा किया जा रहा था विस्फोटक

दिल्ली धमाके के बाद से ही देशभर के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. पिछले दिनों पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था. उसने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि वह पिछले 2 सालों से विस्फोटक जमा कर रही थी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन डॉक्टर्स का पूरा ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से संचालित हो रहा था.

दिल्ली धमाके के बाद से अब तक जांच एजेंसियों ने 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कई लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

घायलों से मिलने पहुंचे थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर भूटान दौरे के तुरंत बाद दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे थे. वहां पहुंचकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की थी. इसके साथ ही साफ किया था कि हमले को अंजाम देने वाले को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |