आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी बड़ी रकम, जानिए किस जिले में कितनी हैं लाड़ली?

भोपाल : जून 2023 से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत अक्टूबर 2025 तक लगातार 29 किश्तों में राशि दी जा चुकी है. करीब 44 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि अब तक ट्रांसफर की जा चुकी है. अब नवंबर महीने की 12 तारीख मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खास होने वाली है. 12 नवंबर को प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिकर लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि डाली जाएगी.

सिवनी में मुख्यमंत्री करेंगे राशि खातों में जमा

सिवनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खाते में डालेंगे. इस प्रकार लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाने वाली राशि 1250 से बढ़कर 1500 रुपए हो जाएगी. इसके पहले 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर, उसके बाद अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में इस योजना में आने वाली महिलाओं को 250 रुपए की विशेष सहायता राशि पहले 03 बार दी जा चुकी है.

जानिए किस जिले में सबसे ज्यादा लाड़ली बहनें

लाड़ली बहना योजना की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में कुल एक करोड़ 26 लाख 36 हजार 250 महिलाएं इस योजना में ये धनराशि प्राप्त कर रही हैं. लाड़ली बहना योजना की सबसे ज्यादा लाभार्थी इंदौर जिले में हैं. इनकी संख्या 04 लाख 40 हजार 723 है. दूसरा नंबर सागर का आता है. यहां भी आंकड़ा 04 लाख के पार है. सागर में 04 लाख 19 हजार 903 महिलाएं हैं. इसके बाद रीवा में 4 लाख 3 हजार 182, छिंदवाड़ा में 3 लाख 90 हजार 311, धार में 3 लाख 82 हजार 417 और जबलपुर 3 लाख 81 हजार 848 महिलाओं को लाभ मिल रहा है.

इन जिलों में 3 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें

लाड़ली बहना योजना के तहत बालाघाट जिले में 3 लाख 47 हजार 816, उज्जैन में 3 लाख 40 हजार 203 और मुरैना में 3 लाख 33 हजार 821 बहनों को लाभ मिला है. जबकि लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के आधार पर राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर से भी पीछे है. छतरपुर में 3 लाख 24 हजार 454, खरगोन में 3 लाख 13 हजार 741, भोपाल में 3 लाख 9 हजार 20 तथा ग्वालियर जिले में 3 लाख 5 हजार 969 महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है.

इसी क्रम में राजगढ़ में 2 लाख 95 हजार 459, शिवपुरी में 2 लाख 87 हजार 943, देवास में 2 लाख 85 हजार 496, विदिशा में 2 लाख 74 हजार 946, भिंड में 2 लाख 72 हजार 343 और बैतूल में 2 लाख 71 हजार 474 लाभार्थी रजिस्टर्ड हैं.

दो लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों वाले 14 जिले

ऐसे 14 जिले हैं, जहां पर लाड़ली बहनों की संख्या प्रदेश में 02 लाख से ऊपर है. कई जगह सवा 2 लाख कहीं ढाई और कहीं पौने तीन लाख तक ये संख्या है. सिवनी जिले में 2 लाख 68 हजार 187, मंदसौर में 2 लाख 62 हजार 827, रतलाम में 2 लाख 50 हजार 176, रायसेन में 2 लाख 46 हजार 390, दमोह में 2 लाख 45 हजार 143, सीहोर में 2 लाख 42 हजार 717, कटनी में 2 लाख 41 हजार 302 बहनों को राशि का लाभ मिला है.

बड़वानी में 2 लाख 37 हजार 60, गुना में 2 लाख 28 हजार 604, खंडवा में 2 लाख 16 हजार 372, नर्मदापुरम में 2 लाख 9 हजार 837, सिधी में 2 लाख 9 हजार 706, टीकमगढ़ में 2 लाख 7 हजार 79, तथा नरसिंहपुर में 2 लाख 8 हजार 734 लाभार्थी महिलाओं को योजना की राशि प्राप्त हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |