दिल्ली बम ब्लास्ट का असर, इंदौर में ड्रोन से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी, बॉम्ब स्कॉड तैनात

इंदौर : दिल्ली में बम ब्लास्ट की घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है. एक और जहां मध्य प्रदेश के सभी शहरों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. तो वहीं, इंदौर में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है. इसी के साथ राजवाड़ा क्षेत्र में भी बॉम्ब स्कॉड की टीमें जांच पड़ताल करने में जुटी हुई हैं. ड्रोन के साथ-साथ पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में चेक प्वाइंट बनाए हैं जहां देर रात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी.

देर रात से इंदौर पुलिस हाई अलर्ट पर

दिल्ली में हुई घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में देर रात से हाई अलर्ट है. वहीं, इंदौर में भी पुलिस कमिश्नर ने देर रात तक पुलिसकर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में अलर्ट रहने के दिशा निर्देश दिए हैं. इसके चलते विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस वाहन चेकिंग के साथ ही ड्रोन के माध्यम से सघन बस्तियों पर निगरानी रखी जा रही है.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बीडीएस सक्रिय, ड्रोन से निगरानी

बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड (बीडीएस) द्वारा लगातार भीड भाड़ वाले इलाकों के साथ ही फोर व्हीलर गाड़ियों की भी चेकिंग की जा रही है. इस दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा, ” दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए इंदौर में पुलिस विभाग अलर्ट है. ड्रोन के साथ ही अलग-अलग तरह से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी देर रात तक गश्त करेंगे और अति संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी.”एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने आगे कहा, ” 1500 से अधिक का पुलिस बल भी इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में अतिरिक्त लगाया गया है. साथ ही अति संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाया गया है जो लगातार निगरानी करने में जुटा हुआ है.”

धमाके से दहली दिल्ली

सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लालकिले के पास एक कार में ये धमाका हुआ, जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं. यह धमाका, लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के बाहर आई-20 कार में हुआ था. इसके बाद देशभर में हाई अलर्ट है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |